Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: B.R.C. घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » B.R.C. घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन

B.R.C. घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन

Admin
Admin July 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250718 WA0018

घरघोड़ा :- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18.07.2025 को विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र घरघोड़ा में मार्च 2026 हेतु उल्लास सर्वे प्रारम्भ करने के सम्बन्ध में विकास खण्ड के समस्त CAC एवं प्रत्येक संकुल से एक मोबाईल एवं ऑनलाइन कार्य में दक्ष शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह मार्च 2025 की परीक्षा में अनुपस्थित रहे असाक्षरों को माह सितम्बर 2025 की महापरीक्षा में सम्मिलित कराने पर भी चर्चा हुई तथा सितम्बर माह की परीक्षा में सम्मिलित किये जाने वाले असाक्षरों की तत्काल नियमित कक्षाएं लगाने के लिये निर्देशित किया गया। इसके लिये पूर्व में चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों के माध्यम से नियमित कक्षा संचालन कराये जाने का सुझाव दिया गया। समस्त CAC एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि माह मार्च 2026 के लिये सर्वे एवं कक्षा संचालन हेतु वे अपने संकुल एवं स्कूल क्षेत्र में नए स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन करें, उन्हें प्रेरित करें। विशेष रूप से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्वयंसेवी शिक्षक का कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें। दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों के बीच इस बात का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें कि 10 असाक्षरों का सर्वे कर,उन्हें ऑनलाइन पंजीकृत कर, और अपने आपको स्वयंसेवी शिक्षक के रूप में पंजीकृत कर टैग करने के उपरांत, उनकी नियमित कक्षा संचालन करते हुये, उन्हें परीक्षा में सम्मिलित करावें। ये 10 असाक्षर परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर उनके स्वयंसेवी शिक्षकों को कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में प्राप्त होंगे। इस बात को दसवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों को समझाते हुए उन्हें अधिक से अधिक संख्या में स्वयंसेवी शिक्षक का कार्य करने हेतु प्रोत्साहित करें। असाक्षरों के सर्वे के लिये आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिन, कॉलेज के विद्यार्थियों, गांव के उत्साहित युवाओं एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं का सहयोग लेने हेतु बताया गया। उपरोक्त के संबंध में उनके विभागीय अधिकारियों को कलेक्टर महोदय द्वारा सहयोग किये जाने बाबत निर्देशित किये जाने की जानकारी भी दी गई। विकास खण्ड स्तर पर भी उपरोक्त विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर सहयोग किये जाने संबंधी कलेक्टर महोदय के निर्देश की जानकारी उन्हें दी गई है और विभागीय अधिकारियों द्वारा सहयोग किए जाने हेतु अपने मैदानी अमलों को निर्देशित किये जाने का आश्वासन दिया गया है।
आज की बैठक में BEO कौंध सर द्वारा सभी CAC एवं शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने शाला क्षेत्र में स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन कर संकुल के माध्यम से सूची प्रस्तुत करें एवं चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों की बैठक सह कार्यशाला संकुल स्तर पर आयोजित करें। कार्यशाला में विकास खण्ड स्तर के अधिकारियों एवं कुशल प्रशिक्षकों को भी आमंत्रित करें। आज के बैठक में कुशल प्रशिक्षक देवांगन सर एवं सिदार मैडम द्वारा सभी शिक्षकों एवं समन्वयकों को उल्लास सर्वे के संबंध में समझाया गया एवं किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या आने पर समाधान हेतु हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया गया।
अन्त में उल्लास शपथ लेकर बैठक सह कार्यशाला का समापन किया गया। आज के बैठक में BEO सुन्दरमणी कौंध सर, BPO आशीष शर्मा, कुशल प्रशिक्षक द्वय किशोर कुमार देवांगन एवं पवित्रा सिदार, समस्त CAC एवं प्रत्येक संकुल से मोबाइल एवं ऑनलाइन कार्य मे दक्ष शिक्षकों की उपस्थिति रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250718 WA0017 जल भराव एवं गंदगी से निबटने नाला निर्माण की तैयारी
Next Article IMG 20250718 WA0019 जाति प्रमाण पत्र के लिए टैक्स की आड़ में हिटलरशाही! छात्रा उमा नारंग का भविष्य दांव पर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260514 WA0006
निगम की संपत्ति से छेड़छाड़ और अवैध निर्माण मामले में एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH May 14, 2026
IMG 20260514 WA0004
बस स्टैंड से मां-बेटे रहस्यमयी तरीके से लापता..8 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, पति-पिता मिनकेतन यादव का रो-रो कर बुरा हाल
CHHATTISGARH लैलूंगा May 14, 2026
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा May 13, 2026
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH May 13, 2026
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?