Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जाति प्रमाण पत्र के लिए टैक्स की आड़ में हिटलरशाही! छात्रा उमा नारंग का भविष्य दांव पर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जाति प्रमाण पत्र के लिए टैक्स की आड़ में हिटलरशाही! छात्रा उमा नारंग का भविष्य दांव पर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

जाति प्रमाण पत्र के लिए टैक्स की आड़ में हिटलरशाही! छात्रा उमा नारंग का भविष्य दांव पर, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप

Admin
Admin July 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250718 WA0019

सारंगढ़ / बिलाईगढ़ -सरिया :- आखिर कब तक एक मासूम का भविष्य अफसरशाही और राजनीतिक हिटलरशाही की भेंट चढ़ता रहेगा? वार्ड क्रमांक 15 अंबेडकर नगर, सरिया निवासी तरुण नारंग की छोटी बहन उमा नारंग जो हाल ही में पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण कर छठवीं में दाखिला लेना चाहती है लेकिन जाति प्रमाण पत्र के अभाव में न तो स्कूल में दाखिला ले पा रही है और न ही छात्रावास में प्रवेश मिल रहा। नतीजा ये कि सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन उमा की पढ़ाई ठप पड़ी है।
आय ,जाति ,निवास एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों को बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है तथा सरकार का दावा है कि घर पहुंच सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही है। तरुण नारंग ने अपनी बहन के दाखिले के लिए ग्राम छिंद स्थित स्कूल में आवेदन किया, जहाँ जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य है। जब वे नगर पंचायत कार्यालय सरिया पहुंचे तो अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने प्रमाण पत्र पर दस्तखत से पहले घर के ₹2400 बकाया टैक्स जमा करने की शर्त थोप दी। तरुण ने विनम्रता से आर्थिक तंगी और सत्र के शुरुआती खर्चों का हवाला देते हुए तत्काल सहयोग की गुहार लगाई, लेकिन अध्यक्ष ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि “जहां जाना है चले जाओ, जब तक टैक्स नहीं भरोगे, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनेगा।” इस पूरे संवाद का वीडियो साक्ष्य मौजूद है, जिसे तरुण ने पहले से ही नगर पंचायत की कार्यशैली को लेकर आशंकित होकर रिकॉर्ड किया। उनका यह भी आरोप है कि सरिया नगर पंचायत में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और राजनीतिक प्रभाव का बोलबाला है, और आम जनता के साथ मनमानी व असंवेदनशील व्यवहार आम बात हो गई है।
अब सवाल यह है कि क्या किसी छात्रा का भविष्य ₹2400 की बकाया राशि से बड़ा नहीं? क्या प्रमाण पत्र जैसी मूलभूत प्रक्रिया को अफसरशाही के शिकंजे में कस देना संविधान के उस मूल उद्देश्य के खिलाफ नहीं जो शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार मानता है? बड़ा सवाल ये भी है कि इस वीडियो साक्ष्य के बावजूद क्या प्रशासन कमलेश अग्रवाल के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगा या एक बार फिर फाइलों में धूल झाड़ी जाएगी?

परिजन अब मीडिया और जनप्रतिनिधियों से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन जब प्रशासन की गूंगी-बहरी दीवारें सिर्फ रसूख और रिश्वत की भाषा समझें, तो गरीबों के लिए संविधान भी एक कागज का टुकड़ा बनकर रह जाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250718 WA0018 B.R.C. घरघोड़ा में उल्लास बैठक सह कार्यशाला का आयोजन
Next Article छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित: अब आपराधिक मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया August 16, 2026
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti August 16, 2026
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर August 15, 2026
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?