मदनपुर :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय मदनपुर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर खरसिया कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अभय मोहंती एवं मनोज गवेल द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराते ही उपस्थित कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। पूरा परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीर सपूतों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
समारोह में देवनारायण राठौर, सरोज चौहान, देवीलाल राठौर, नवीन गुप्ता, मसत चौहान, बरत डनसेना, शिवा चौहान, संतोष चौहान, राहुल चौहान, जैकी चौहान, नरेंद्र डनसेना, लाला यादव, रामकुमार दर्शन, भरत निषाद, राज सिदार, केशव यादव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। समारोह के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
मदनपुर में आयोजित यह स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे खरसिया कांग्रेस परिवार के लिए एकजुटता, देशभक्ति और संगठनात्मक उत्साह का संदेश देता नजर आया।

