Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260815 WA0032
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260815 WA0029
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260815 WA0028
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

Admin
Admin August 15, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
6 Min Read
IMG 20260815 WA0032

शहीदों के परिजनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 147 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

साइबर जागृति अभियान के तहत वित्त मंत्री ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश

रायगढ़ :-: 15 अगस्त 2026/ जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद परेड का निरीक्षण, मार्चपास्ट, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। मुख्य समारोह में राष्ट्रीय गीत, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, परेड द्वारा सलामी, परेड निरीक्षण, मार्चपास्ट एवं हर्ष फायर सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए।
वित्त मंत्री ओ .पी.चौधरी ने समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को नमन करने का दिन है। देश की एकता और अखंडता की गौरवशाली यात्रा से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

- Advertisement -
Ad image

शहीदों के परिवारजनों को किया गया सम्मानित

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों के परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले परिवारजनों में शहीद आर.स्व. लक्ष्मीनारायण राठिया, शहीद आर.स्व. बीर सिंह श्रीवास, शहीद प्र.आर. राघवराम ओझा, शहीद आर. सुखसाय भगत, शहीद आर. शिव कुमार सिदार, शहीद स्व. तनिकलाल पटेल, शहीद आर.स्व. राजाराम एक्का, शहीद एपीसी स्व. पंचराम भगत, शहीद प्लाटून कमांडर स्व. गीताराम राठिया एवं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजन शामिल रहे।

देशभक्ति से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य समारोह में छह विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कार्मेल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल ने प्रथम, सेंट जेवियर्स स्कूल ने द्वितीय तथा लिटिल एंजल स्कूल पुसौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में आदर्श बाल मंदिर स्कूल, विद्या विकास कान्सेप्ट एवं शालिनी मुक्ति प्रकाश स्कूल के प्रतिभागियों की भी सहभागिता रही।

147 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ सम्मान

जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले विभिन्न विभागों के 147 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वित्त मंत्री चौधरी ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई देते हुए जनसेवा के कार्यों को इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

सर्वश्रेष्ठ परेड दल भी हुए सम्मानित

परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक अमित सिंह एवं सेकेंड इन कमांड सूबेदार प्रेमचंद के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट किया। पुलिस वर्ग में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी ने प्रथम, जिला महिला पुलिस बल ने द्वितीय तथा जिला पुलिस बल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गैर-पुलिस वर्ग में एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम, एनसीसी सीनियर विंग द्वितीय तथा गर्ल्स गाइड तृतीय रहे। विजेता दलों को सम्मानित किया गया।

साइबर जागृति अभियान के तहत दिया जागरूकता का संदेश

मुख्य समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने साइबर जागृति अभियान के तहत सेल्फी लेकर नागरिकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, आधार नंबर और पासवर्ड साझा न करें। अनजान एपीके लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान व्हाट्सऐप वीडियो कॉल से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं।

समारोह में इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो, जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमलता चौहान सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अरुणधर दीवान, सुरेश गोयल, विजय अग्रवाल, विकास केडिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, डॉ प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर धनराज मरकाम सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, शिक्षक, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राचार्य राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर ने किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260815 WA0029 कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260815 WA0032
जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण
CHHATTISGARH RAIGARH August 15, 2026
IMG 20260815 WA0029
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं*
CHHATTISGARH RAIGARH August 15, 2026
IMG 20260815 WA0028
राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित रायगढ़ पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व और सराहनीय पुलिस सेवाओं का राष्ट्रीय सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH August 15, 2026
Screenshot 2026 08 14 15 20 55 81 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
August 14, 2026
CHHATTISGARH खरसिया August 14, 2026
IMG 20260813 WA0027
काल बनकर आया ट्रक मंजिल से चंद कदम दूर छिन गईं जगरसाय की सांसें छाल पुलिस की सतर्कता से आरोपी वाहन चालक दबोचा गया
CHHATTISGARH RAIGARH August 13, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?