ब्रेकिंग न्यूज़: खरसिया में CSC सेंटर संचालक से मारपीट, कई हजार रुपये लूट
खरसिया :- तहसील कार्यालय एवं एसडीओपी कार्यालय के सामने CSC सेंटर संचालित करने वाले अनिल चौहान के साथ मारपीट कर कई हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय के सामने मदनपुर तालाब की ओर कुछ बदमाशों ने अनिल चौहान के साथ कथित रूप से मारपीट की और उनके पास रखी कई हजार रुपये की रकम लूट ली।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। लूट की इस वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आरोपियों की पहचान पुलिस जांच के बाद सामने आ सकेगी।
