Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी

रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250410 WA0004

फोरलेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार करने के लिए कहा

समीक्षा बैठक में ठेकदारों से कहा काम जल्द और गुणवत्ता के साथ चाहिए

अधिकारियों को फील्ड पर लगातार क्वालिटी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

रायगढ़।लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री विजय कुमार भतपहरी रायगढ़ में चल रहे विभागीय प्रोजेक्ट्स के निरीक्षण में पहुंचे। उन्होंने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक भी ली। उन्होंने रायगढ़ शहर के आउटर में बनने जा रहे फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप को जल्द डीपीआर तैयार कर भेजने के निर्देश दिए।
प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने खरसिया-छाल-पत्थलगांव सड़क निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि इस सड़क का निर्माण जल्द पूरा करें, इसमें बिल्कुल भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पूंजीपथरा-तमनार और रायगढ़-घरघोड़ा सड़कों की पूर्णता के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने बताया कि दोनों सड़कों में थोड़ा काम बाकी है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने इन सड़कों को बना रहे ठेकेदारों से कहा कि जल्द यह काम पूरा कर लें। उन्होंने अधिकारियों और ठेकेदारों से कहा कि सड़कों का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरी तेजी से किया जाए। बारिश के पहले जितना अधिक काम खींचा जा सकता इसे पूरा करने का प्रयास करें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को लगातार फील्ड निरीक्षण और क्वालिटी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। जहां लापरवाही नजर आती वहां नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा
बैठक में ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप सहित लोक निर्माण विभाग के एसडीओ, सब इंजीनियर्स और ठेकेदार मौजूद रहे।
*फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए जल्द डीपीआर तैयार कर भेजें*
प्रमुख अभियंता श्री भतपहरी ने रायगढ़ शहर के आउटर में स्वीकृत फोर लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी मौका मुआयना किया। उन्होंने कोतरा रोड नंदेली मार्ग का जायजा लिया। श्री भतपहरी ने ईई पीडब्ल्यूडी से कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए यूटिलिटी और पोल शिफ्टिंग के साथ भू-अर्जन से जुड़ी जानकारियों के साथ जल्द डीपीआर तैयार करें। जिससे सड़कों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जा सके। गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने निरीक्षण कर फोर लेन सड़कों का निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन सड़कों के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सर्वे का काम शुरू होगा। जिसके आधार पर डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर प्रशासकीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी। इसकी अनुमति मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने बताया कि बारिश के पहले जितना अधिक काम पूरा किया जा सके इसे लेकर विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250410 WA0003 15 माह में उजागर हुआ भाजपा सरकार का कुशासन: रिंकी पांडेय”
Next Article IMG 20250410 WA0005 धान परिवहन में करोड़ों का घोटाला. परिवहनकर्ता 4 कि.मी. की दूरी को 24 कि.मी. बताकर ले रहे भाड़ा.

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026

Popular Post

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?