Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 15 माह में उजागर हुआ भाजपा सरकार का कुशासन: रिंकी पांडेय”
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » 15 माह में उजागर हुआ भाजपा सरकार का कुशासन: रिंकी पांडेय”

15 माह में उजागर हुआ भाजपा सरकार का कुशासन: रिंकी पांडेय”

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20250410 WA0003

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता रिंकी पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी, और विकास एवं कानून व्यवस्था के नाम पर वोट मांगकर एवं कांग्रेस सरकार की नाकामी का दुष्ट प्रचार कर हमारे छत्तीसगढ़ के भोले भाले जनता को गुमराह कर सत्ता में आई भाजपा के सरकार बनने के 15 महीने के अंदर ही दिखने लगा। कोई वर्ग ऐसा नहीं जो भाजपा के कुशासन से दुखी नहीं है। महिला हो या पुरुष, गरीब हो या अमीर, हर वर्ग, हर तबका भाजपा के कुशल एवं अत्याचार से पीड़ित है। ऐसे में भाजपा अपने आईटी सेल माध्यम से गलत प्रचार करते नजर आ रही है कि छत्तीसगढ़ में विकास की गंगा एवं हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। जबकि धरातल पर कुछ अलग है।

कहां गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ?
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था जिसमें लाखों नहीं करोड़ों रुपए खर्च हुए। ऐसी विडंबना है कि भाजपा के ही सरकार में ही बेटियां असुरक्षित है और सरकार सुरक्षा करने में असमर्थ है। इसका जीता जागता उदाहरण है 6 वर्ष की बच्ची के साथ होने वाली दरिंदगी। भाजपा सरकार केवल बातें करना जानती है, जमीनी इस्तर पर इनके कोई कार्य फलीभूत नहीं होते दिखाई दे रहे। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ़ नारा बन कर रह गया है। भाजपा सरकार में आए दिन लगातार प्रदेश में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश की साय सरकार नाकाम होते नजर आ रही है।

आपराधिक मामलों में हो रहा इजाफा :
छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। यहां की भोली भाली जनता को झूठे सपने दिखा कर झूठे वादे करते हुए वोट की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने वोट हासिल किया है। अब वही जनता इनके फैसले से परेशान है। प्रति दिन छत्तीसगढ़ में अपराधों में बढ़ोत्तरी मारपीट-हत्या जैसे मामले में इजाफा होते जा रहा है।

भाजपा सरकार में महिला असुरक्षित

- Advertisement -
Ad image

महिलायें इस सरकार में अपने आपको असुरक्षित महसुस कर रही है। भाजपा शासन काल में कुछ दिन पूर्व की घटना है, जब रक्षाबंधन के दिन महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया था। कोरबा में हुए एक छोटी बच्ची के साथ जो ट्यूश। टीचर द्वारा किया गया और अब दुर्ग में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना बच्ची तक को नहीं बख्शा जा रहा, जो चिंतनीय है।

ये हो क्या रहा है छत्तीसगढ़ में
यह कैसा छत्तीसगढ़ विकास हो रहा है, यह कैसा छत्तीसगढ़ बनाया जा रहा है। आखिर यह कैसा छत्तीसगढ़ बना रहे हैं मुख्यमंत्री जी जिसमें महिलायें-बच्चियाँ तक सुरक्षित नहीं है। भाजपा राज में बेटी बचाओ सिर्फ एक नारा बनकर रह गया है।

महंगाई झेलने सभी वर्ग मजबूर
उज्ज्वला योजना के नाम पर गरीबों का मसीहा बनकर केंद्र और राज्य में सत्ता में आई भाजपा आए दिन पेट्रोल के मूल्यों में बढ़ोतरी तो करती आई है, लेकिन इस बार अमीरी और गरीबों को दरकिनार कर महिलाओं के किचन में ही डाका डाल दिया। उज्जवला गैस में ₹50 की बढ़ोत्तरी कर गरीब महिलाओं के ऊपर जुल्म कर दिया। मानो उन पर पहाड़ टूट गया हो। जो महिलाएं एवं गरीब प्रतिदिन मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं, ऐसे में उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ डालना कहां तक उचित है। राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन महंगाई से राहत के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। महंगाई चरम पर है। खाने से लेकर हर सामानों के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

कहां गई भाजपा की गारंटी :

भाजपा की गारंटी कितने हद तक सही साबित हो रही है। भाजपा सरकार अपने वादों को ही भूल चुकी है। नशा मुक्त करने की बात कह कर वोट लेने वाली सरकार जो छत्तीसगढ़ को नशाखोरी से मुक्त करने की बात करती थी आज स्वयं ही छत्तीसगढ़ को नशाखोरी की ओर धकेलने की तैयारी में है। इसका उदाहरण भाजपा सरकार द्वारा 67 नई शराब दुकानें खोलने का फ़ैसला है। भाजपा के इस फैसले से महिलाओं में आक्रोश है।

कहां है मोदी की गारंटी :

विधानसभा चुनाव के घोषणा भाजपा के द्वारा जोर-शोर से मोदी की गारंटी को लेकर या मोदी है तो मुमकिन है, का नारा एवं प्रचार कर सत्ता में आई। आज भी मोदी की गारंटी की बात करती है, लेकिन राज्य सरकार यह भूल गई कि मोदी की गारंटी के घोषणा पत्र के तीसरे या चौथे नंबर पर सचिवों के शासकीयकरण की बात लिखी गई है, लेकिन कई दिनों से प्रदेश के भारी संख्या में सचिव पटल पर बैठे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आज कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है। जबकि जनपद और पंचायत में नई-नई सरकार बनी है। लोगों को सरकार से काफी उम्मीद थी लेकिन राज्य सरकार की अड़ियल रवैया की वजह से कोई कार्य नहीं हो पा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250410 WA0002 कलेक्टर गोयल ने कोषालय का किया औचक निरीक्षण
Next Article IMG 20250410 WA0004 रायगढ़ में पीडब्ल्यूडी के सड़कों के प्रोजेक्ट्स और अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे प्रमुख अभियंता विजय कुमार भतपहरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया May 26, 2026
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026

Popular Post

IMG20260526143530
खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल पहुंचे ग्राम ढिमानी, स्वर्गीय धनंजय पटेल के परिवार को दी सांत्वना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?