Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ से महिलाओं को मिलेगी आजीविका

Admin
Admin May 15, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
4 Min Read
IMG 20260515 WA0001

सक्ती जिला के तीन ग्राम पंचायतों की 120 महिलाओं को मिल रहा सिलाई का प्रशिक्षण।
वेदांता पावर की पहल को उत्कृष्ट बताया प्रशिक्षु महिलाओं ने।

सिंघीतराई,सक्ती :- 15 मई। वेदांता पावर के सक्ती जिला स्थित 1200 मेगावॉट थर्मल पावर प्लांट ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘सखी परियोजना’ के अंतर्गत महिला सशक्तिरण के लिए अनेक प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए हैं। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा की लगभग 120 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 120 महिलाओं ने सिलाई प्रशिक्षण के लिए पंजीयन कराया है। सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की अवधि तीन माह है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सक्षम हांेगी। परियोजना का संचालन स्वयंसेवी संगठन ‘स्रोत’ के सहयोग से किया जा रहा है।

img 20260515 wa00025811429598660907678

वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा है कि महिलाएं सिलाई का निरंतर अभ्यास जारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता पावर का उद्देश्य सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए प्रचालन क्षेत्रों के नागरिकों की हरसंभव मदद करना है ताकि वे अधिक सशक्त बनकर क्षेत्रीय विकास में योगदान कर सकें। आहूजा ने महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वेदांता पावर स्थापित केंद्रों से ऐसी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो जरूरतमंद हैं और सिलाई के माध्यम से परिवार की मदद करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि ग्रामीण महिलाए इस कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाएंगी और अपने हुनर में निखार लाकर स्वयं को मजबूत बनाएंगी।

- Advertisement -
Ad image

img 20260515 wa0000184862683323602997

ग्राम पंचायत सिंघीतराई में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना ने किया। ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की सरपंच मीना चंद्रिका चौहान और निमोही की सक्रिय महिला समूह की अध्यक्ष सुनीता धीरज ने अपने पंचायतों में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। काजल किरण डनसेना ने क्षेत्र की महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वेदांता पावर की पहल से महिलाएं स्वावलंबी बन सकेंगी। मीना चंद्रिका चौहान ने कहा कि वेदांता की ओर से महिलाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाआंे के लिए ऐसे अनेक कार्यक्रम कंपनी की ओर से निरंतर संचालित किए जाएंगे।

सिंघीतराई की पंच रूक्मिणी भारद्वाज ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त करने में महिलाएं खूब रूचि दिखा रही हैं। प्रशिक्षित होकर महिलाएं गांव में ही आजीविका प्राप्त कर सकेंगी। उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि उनके गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में प्रशिक्षण के लिए एकजुट हो रही हैं। सिंघीतराई सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षु रजनी भारद्वाज ने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए वह परिवार की आर्थिक मदद करने में सक्षम होंगी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन के लिए वेदांता पावर के प्रति आभार जताया। सिंघीतराई केंद्र की प्रशिक्षक मनीषा भारद्वाज ने कहा कि इससे वे महिलाएं लाभान्वित होंगी जिनके पास आजीविका के संसाधन नहीं हैं। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में योगदान कर सकेंगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260514 WA0008 खरसिया विधायक उमेश पटेल ने 49 गांवों में बोर खनन और पंप स्थापना के लिए भेजा 47.50 लाख का प्रस्ताव
Next Article IMG 20260515 WA0003 निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?