Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन

खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन

Admin
Admin April 10, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
Share
3 Min Read
IMG 20260410 WA0020

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सैकड़ों नागरिकों की सहभागिता

डिजिटल ठगी से बचाव का प्रभावी संदेश, दर्शकों ने सराहा अभिनय और प्रस्तुति

रायगढ़ :- 10 अप्रैल। साइबर अपराधों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित एवं अभिनीत लघु फिल्म “खौफ द डिजिटल वार” का आज घरघोड़ा स्थित ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन किया गया। इस सराहनीय पहल में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

img 20260410 wa00193866398827999036978

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम मुख्य अतिथि एसएसपी शशि मोहन सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, नायब तहसीलदार सहोदर राम, भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, आईटीआई के छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं स्थानीय पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

फिल्म में साइबर अपराधों और डिजिटल ठगी के विभिन्न तरीकों को वास्तविक घटनाओं के आधार पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, साथ ही उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए हैं। दर्शकों ने फिल्म को रुचिपूर्वक देखा और इसके संदेश को गंभीरता से आत्मसात किया।

प्रदर्शन के उपरांत उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी सिंह के अभिनय और इस रचनात्मक पहल की जमकर सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता और समाज के लिए अत्यंत उपयोगी प्रयास बताया।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी शशि मोहन सिंह सामाजिक मुद्दों पर निरंतर लघु फिल्मों का निर्माण करते रहे हैं। उनकी घरेलू हिंसा पर आधारित फिल्म “यातना”, अंधविश्वास पर आधारित “गोमती” को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं, जबकि मानव तस्करी पर आधारित “कजरी” भी चर्चित रही है। अब “खौफ द डिजिटल वार” के माध्यम से उन्होंने साइबर अपराधों के विरुद्ध जनजागरूकता का सशक्त संदेश दिया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा कि यह फिल्म आधुनिक समय में बढ़ते डिजिटल अपराधों के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी माध्यम है और लोगों को सतर्क बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश
“साइबर अपराध से बचाव के उद्देश्य से ‘खौफ द डिजिटल वार’ का निर्माण किया गया है। घरघोड़ा में इसके निःशुल्क प्रदर्शन को जो स्नेह मिला, वह मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। यह फिल्म यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। सभी लोग इसे देखें, साझा करें और जागरूकता फैलाएं। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।”

अंत में उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस फिल्म को अपने परिवार और परिचितों को अवश्य दिखाएं, ताकि सभी साइबर अपराधों के प्रति सतर्क और सुरक्षित रह सकें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260410 WA0016 खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
Next Article IMG 20260411 WA0009 अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?