Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त

Admin
Admin September 30, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़:- 30 सितंबर 2026। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से ₹25,070 नगद और जुआ सामग्री बरामद कर जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 सितंबर 2026 को पुलिस टीम को गढ़उमरिया स्थित आरआर एनर्जी कंपनी के सामने जुआ फड़ संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

पुलिस टीम ने मौके पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे आठ लोगों को पकड़ा। कार्रवाई के दौरान जुआरियों के फड़ और उनके कब्जे से कुल ₹25,070 की नकदी के साथ जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की गई।

पकड़े गए जुआरियों के नाम

- Advertisement -
Ad image

पुलिस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में:

फैजान खान (23 वर्ष), पिता फिरोज खान, निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली।

जीतराम बघेल (29 वर्ष), पिता छेदीलाल बघेल, निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती, थाना कोतवाली।

विक्की चौधरी (29 वर्ष), पिता रामलाल चौधरी, निवासी जूटमिल सामने गली, थाना जूटमिल।

बेदराम यादव (38 वर्ष), पिता सत्यनारायण यादव, निवासी उर्दना चौक, थाना कोतवाली।

अमित कुमार सिदार (33 वर्ष), पिता रोहित सिदार, निवासी गोढ़ी, थाना तमनार, हाल मुकाम रेलवे बंगलापारा, थाना कोतवाली।

कांशीराम अजय (24 वर्ष), पिता नारायण अजय, निवासी कांशीराम चौक, थाना जूटमिल।

संतोष कुमार भारद्वाज (39 वर्ष), पिता स्व. सुरेन्द्र भारद्वाज, निवासी गढ़उमरिया, थाना जूटमिल।

शत्रुघन जाटवर (25 वर्ष), पिता कार्तिकराम जाटवर, निवासी कांशीराम चौक, थाना जूटमिल।

जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 3 एवं 5, छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक अभिनव कांत सिंह द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय रायगढ़ के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में साइबर थाना एवं थाना जूटमिल की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, अनूप कुजूर तथा आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेन्द्र जाटवर, महेश पंडा, नवीन शुक्ला, जितेन्द्र कुर्रे एवं वेद प्रकाश पटेल शामिल रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
Next Article नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti September 30, 2026

Popular Post

तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?