खरसिया :- बोतल्दा रॉक गार्डन में 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच बाहर से घूमने आई एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मामले की सूचना मिलने के बाद खरसिया पुलिस ने बोतल्दा क्षेत्र के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ के लिए बैठाया है।
हालांकि, इस मामले में कितने लोग शामिल थे, घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और पुलिस की जांच में अब तक क्या तथ्य सामने आए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है।

