Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त

Admin
Admin September 30, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- 30 सितंबर 2026। जिला पुलिस रायगढ़ में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला एवं रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक आज अपनी दीर्घ पुलिस सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। दोनों पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुलिस कार्यालय में सेवा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला वर्ष 1983 में जिला बस्तर में आरक्षक के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। बस्तर के बाद उन्होंने जिला बिलासपुर एवं जांजगीर में अपनी सेवाएं दीं और वर्ष 2022 में स्थानांतरण पर रायगढ़ आए। रायगढ़ में उनकी ड्यूटी पुलिस लाइन के साथ-साथ बिलासपुर हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में भी लगाई गई, जहां उन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

इसी प्रकार आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक वर्ष 1988 में मध्यप्रदेश के देवास जिले में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। उन्हें आर्म्स संबंधी कार्यों में विशेष दक्षता हासिल थी और उन्होंने लंबे समय तक आर्म्स शाखा में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा वीआईपी ड्यूटी एवं विभिन्न कानून-व्यवस्था संबंधी ड्यूटियों में भी उन्हें हथियारों के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही। डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी ने उनके सेवाकाल का उल्लेख करते हुए उन्हें अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी बताया। कार्यक्रम में बेक की पत्नी एवं परिवारजन भी उपस्थित रहे। अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए श्री बेक एवं उनके परिवारजन भावुक हो गए।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने विभाग की ओर से दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देते हुए सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने दोनों को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन की यह नई पारी है, जिसमें वे अपने परिवार को अधिक समय दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनके लिए पहले भी परिवार रहा है और सेवानिवृत्ति के बाद भी पुलिस परिवार उनके साथ खड़ा रहेगा। किसी भी आवश्यकता के समय वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से यह भी अपेक्षा जताई कि वे समाज के बीच रहते हुए पुलिस से जुड़े मुद्दों एवं जनसमस्याओं को विभाग के संज्ञान में लाते रहें, ताकि आवश्यक सुधार एवं बेहतर पुलिसिंग की दिशा में कार्य किया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न एवं अन्य सम्मान सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में डीएसपी उन्नति ठाकुर, राहुल उईके, शिखर मरावी तथा कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Next Article ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH September 30, 2026
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti September 30, 2026

Popular Post

तालाब में मिला नवजात हाथी का शव
CHHATTISGARH RAIGARH
नवागढ़ में ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, नशे के खिलाफ एकजुट हुआ गांव
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन अंकुश: गढ़उमरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार; ₹25,070 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पुलिस के सहायक उप निरीक्षक बलराम प्रसाद शुक्ला और आरक्षक ख्रिस्तोफर बेक हुए सेवानिवृत्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?