Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

Admin
Admin July 7, 2026 CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
Share
4 Min Read
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

तीन माह के प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार के लिए होंगी तैयार महिलाएं

हेयर स्टाइलिंग से लेकर मेकअप, थ्रेडिंग और वैक्सिंग तक दिया जा रहा व्यावहारिक प्रशिक्षण

सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से भी 120 से अधिक महिलाओं को मिल रहा कौशल विकास का अवसर

सिंघीतराई/सक्ती :- 7 जुलाई। महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में वेदांता पावर लिमिटेड के सक्ती थर्मल प्लांट द्वारा संचालित ‘सखी परियोजना’ प्रभावी पहल के रूप में सामने आई है। परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की 30 महिलाओं को तीन माह का ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

- Advertisement -
Ad image

screenshot 2026 07 07 21 37 14 87 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7342418681844945610

वेदांता पावर द्वारा स्वयंसेवी संस्था ‘स्रोत’ के सहयोग से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को आधुनिक ब्यूटी एवं वेलनेस से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को हेयर स्टाइलिंग, हेयर स्पा, मेकअप, फेशियल, ब्लीचिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग सहित अन्य सौंदर्य सेवाओं की बारीकियां विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद महिलाएं अपना स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू करने या इस क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगी।

प्रशिक्षु चंद्रकुमारी राठिया, पद्मा राठिया और विजया चौहान ने बताया कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में नया आत्मविश्वास लेकर आया है। पहले जहां रोजगार के अवसर सीमित थे, वहीं अब वे स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का सपना देख रही हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण से मिली जानकारी और कौशल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहायक होगी। उन्होंने इस अवसर के लिए वेदांता पावर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की पहल ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा की पूर्व सरपंच नान कुंवर राठिया ने बताया कि गांव की महिलाओं में प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में महिलाएं नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रही हैं और नई-नई तकनीक सीखने में रुचि दिखा रही हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास कार्यक्रमों से महिलाओं को गांव छोड़कर बाहर रोजगार की तलाश में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि वे अपने गांव में ही सम्मानजनक आजीविका अर्जित कर सकेंगी।

वेदांता पावर की ‘सखी परियोजना’ केवल ब्यूटी एवं वेलनेस प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सिंघीतराई, निमोही और ओड़ेकेरा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 120 महिलाओं को सिलाई एवं परिधान निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेकर अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

वेदांता पावर लिमिटेड का उद्देश्य अपने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत संचालित सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के गांवों के लोगों को कौशल विकास, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। कंपनी का मानना है कि आर्थिक रूप से सशक्त महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। यही कारण है कि ‘सखी परियोजना’ आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका का सशक्त माध्यम बनती जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260705 WA0026 वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
Next Article IMG 20260707 WA0014 घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?