Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

व्हीएलसीटीपीपी की चलित स्वास्थ्य इकाई से 7 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Admin
Admin March 12, 2026 CHHATTISGARH sakti
Share
5 Min Read
IMG 20260312 WA0011

सक्ती सिंघीतराई :-12 मार्च। वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (व्हीएलसीटीपीपी) ने स्वयंसेवी संगठन पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली के सहयोग से चलित स्वास्थ्य इकाई की शुरूआत की है। सामुदायिक विकास कार्यक्रम की ‘आरोग्य परियोजना’ के अंतर्गत संचालित पहल से ग्राम पंचायत सिंघीतराई, ओड़ेकेरा और निमोही के लगभग 7000 नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। व्हीएलसीटीपीपी के मुख्य प्रचालन अधिकारी देवेंद्र कुमार पटेल ने जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चलित स्वास्थ्य इकाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

img 20260312 wa00127444093774073000067

उद्घाटन समारोह के उपरांत सिंघीतराई, बेनीपाली, निमोही और कठर्रापाली में आयोजित शिविरों से लगभग 200 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को पोषाहार एवं स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया गया। चलित स्वास्थ्य इकाई में एमबीबीएस डॉक्टर के साथ अन्य प्रशिक्षित चिकित्साकर्मी सेवाएं दे रहे हैं। पूर्व निर्धारित स्थानों पर प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की योजना है जहां जरूरतमंदों को निःशुल्क परामर्श और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएगी। मुधमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की सुविधा इकाई में मौजूद हैं। सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध हैं।

img 20260312 wa00106866589839876881288

- Advertisement -
Ad image

चलित स्वास्थ्य इकाई के उद्घाटन पर वेदांता पावर बिजनेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि ‘‘स्वस्थ भारत बनाने के विजन के अनुरूप वेदांता पावर हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संस्थानों, उद्योगों और समुदायों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। आरोग्य परियोजना के जरिए हमारा लक्ष्य जरूरतमंदों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उन्हें स्वस्थ व मजबूत जीवन जीने में मदद मिल सके।’’

देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए व्हीएलसीटीपीपी प्रबंधन कटिबद्ध है। चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीणों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को लाभ मिलेगा।पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में चलित स्वास्थ्य इकाई अहम साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि व्हीएलसीटीपीपी की पहल से सक्ती जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।

वेदांता पावर की सीएसआर प्रमुख कृतिका भट्ट ने बताया कि चलित स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से ग्रामीणों को उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध होंगी। समय-समय पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र के नागरिक व्हीएलसीटीपीपी की इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर व्हीएलसीटीपीपी के प्रचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख सुसीम बेहरा, वाणिज्य प्रमुख मयंक पतंगीवार और पीएचडी रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन, नई दिल्ली की परियोजना प्रमुख अंजना कुमार मौजूद थीं।

कार्यक्रम में मौजूद देवरघटा क्षेत्र की बीडीसी सदस्य काजल किरण डनसेना, सिंघीतराई के उप सरपंच नरेंद्र डनसेना, सिंघीतराई कृषि सहकारी साख समिति के अध्यक्ष अमृत डनसेना, सिंघीतराई के पंच बलदेव टंडन एवं ओड़ेकेरा सरपंच प्रतिनिधि चंद्रिका चौहान ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में व्हीएलएसीटीपीपी की पहल को प्रशंसनीय बताया। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि चलित स्वास्थ्य इकाई से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक चिकित्सा गांव में ही मिल सकेगी।

वेदांता पावर के बारे में: वेदांता समूह भारत के सबसे बड़े निजी थर्मल ऊर्जा उत्पादकों में से एक है, जिसके पास 12,000 मेगावाट से अधिक थर्मल पावर उत्पादन करने की क्षमता है। देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने और उत्पादन में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए वेदांता पावर समर्पित है। वेदांता पावर के प्लांट मानसा, पंजाब (तलवंडी साबो पावर लिमिटेड), सिंघीतराई, छत्तीसगढ़ (वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट), तिरुपति, आंध्र प्रदेश (मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड) और झारसुगु़ड़ा, ओडिशा (झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट) स्थित हैं। इन संयंत्रों की कुल स्थापित क्षमता 4,780 मेगावाट है, जो देश भर में विभिन्न डिस्कॉम, उपयोगिताओं और उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 1612 1.jfif भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ बिलाईगढ़ का कार्य प्रारम्भ
Next Article IMG 20260312 WA0018 कोयलंगा स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न, छात्राओं ने दी शानदार प्रस्तुती, विशेषज्ञ वार्ता का भी हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 20, 2026
IMG20260612143542
खरसिया में चौहान समाज का प्रेरणादायी पहल: 10वीं-12वीं के 37 मेधावी विद्यार्थियों का भव्य सम्मान
CHHATTISGARH खरसिया June 16, 2026
IMG 20260616 WA0001
सक्ति जिले का धुरंधर पत्रकार भूपेंद्र लहरे को दिल्ली यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मांनद उपाधि से सम्मानित किया गया।
CHHATTISGARH sakti June 16, 2026
IMG 20260616 WA0002
मालगाड़ी की चपेट में आया हाथी .. उपचार के दौरान हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा June 16, 2026
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026

Popular Post

IMG 20260620 WA0000
कमरे मे साडी से महिला कि झूलती मिली लाश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?