Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Admin
Admin October 10, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
3 Min Read

ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कर सुनी समस्याएं, कई युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

खरसिया :- 9 अक्टूबर 2026। पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत मौहापाली के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क एवं भेंट-मुलाकात कर ग्रामीणों से संवाद किया। शाम करीब 4 बजे गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-ताशों के साथ विधायक उमेश पटेल का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

जनसंपर्क के दौरान विधायक पटेल ने ग्रामीणों की समस्याएं एवं स्थानीय मांगें सुनीं तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

- Advertisement -
Ad image

बिजली बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

अपने संबोधन में विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ में बिजली दरों एवं बढ़ते बिजली बिल को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन करने वाला राज्य है, इसके बावजूद आम ग्रामीणों और गरीब परिवारों पर महंगे बिजली बिल का बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लिए बिजली का बढ़ता खर्च उनके घरेलू बजट को प्रभावित कर रहा है।

पटेल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में भी बिजली बिल से जुड़े मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को भारी-भरकम बिजली बिल का सामना नहीं करना चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब एवं आम उपभोक्ताओं को राहत देने और बिजली दरों को कम करने को प्राथमिकता देने की बात उन्होंने कही।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश पटेल ने ग्राम पंचायत मौहापाली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें ग्रामीणों को समर्पित किया। इनमें विभिन्न स्थानों पर निर्मित सीसी रोड, पंचायत भवन, प्राथमिक शाला भवन, चबूतरा एवं सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्य शामिल रहे।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए ग्रामीणों की मांगों और आवश्यकताओं के अनुरूप लगातार कार्य किए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील भी की।

कई युवाओं ने कांग्रेस में किया प्रवेश

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर कई युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। विधायक उमेश पटेल ने नवप्रवेशी युवाओं को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि युवा साथियों के पार्टी से जुड़ने से कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मौहापाली के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Next Article ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti November 24, 2026
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 24, 2026
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya November 24, 2026

Popular Post

अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को,मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ एसएसपी ने मारपीट और चाकूबाजी के फरार आरोपी फैज खान पर की ₹5,000 के ईनाम की उद्घोषणा
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
खरसिया रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, घंटों फाटक पर पड़ा रहा शव; रेलवे पुलिस के इंतजार में बीती दोपहर
CHHATTISGARH Kharsiya
श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष रामकुमारी दिलीप राठिया, कथा श्रवण कर ग्रामवासियों को किया संबोधित
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?