Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

Admin
Admin October 10, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानित

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की व्यापक पहल, 350 से अधिक कार्यक्रम, 36 हजार से ज्यादा जागरूकता सेल्फी और 2 लाख लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश

“लघु फिल्म प्रतियोगिता” में 11 राज्यों से 162 प्रविष्टियां, रूस से भी मिली थी एक फिल्म

रायगढ़, 10 अक्टूबर । प्रदेशव्यापी साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए नवाचारों की प्रदेश स्तर पर सराहना की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में विशेष कर युवाओं के लिए आयोजित “लघु फिल्म प्रतियोगिता” को प्रदेश के जिलों में अनूठे नवाचारों में शामिल किया गया। इस उपलब्धि के लिए रायगढ़ पुलिस को रायपुर में आयोजित साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी, गृहमंत्री जी एवं पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम सर द्वारा सम्मानित किया गया।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित साइबर जागृति अभियान के तहत सभी जिलों को अपने-अपने स्तर पर नवाचारों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया था। इसी क्रम में रायगढ़ पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों, औद्योगिक संयंत्रों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 350 से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अभियान के दौरान करीब 37 हजार लोगों की साइबर जागरूकता सेल्फी एंट्री कराई गई तथा जिले के लगभग 2 लाख लोगों तक साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का संदेश पहुंचाया गया।

अभियान को युवाओं से जोड़ने और साइबर अपराधों के प्रति रचनात्मक तरीके से जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस ने लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता को व्यापक प्रतिसाद मिला और देश के 11 राज्यों से कुल 162 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इतना ही नहीं, रूस से भी एक प्रतिभागी ने अपनी फिल्म प्रतियोगिता के लिए भेजी। इस अभिनव पहल के माध्यम से युवाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा जैसे विषयों पर रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला।

रायगढ़ पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता पर आधारित “The Cyber Trap” लघु फिल्म का निर्माण भी किया गया, जिसकी कहानी एवं निर्देशन युवा निर्देशक ऋभू समर्थ सिंह ने किया है। प्रतियोगिता के समापन समारोह में इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें अतिथियों के साथ 2,000 से अधिक स्कूली विद्यार्थियों ने फिल्म देखी। इस अवसर पर लघु फिल्म प्रतियोगिता की दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फिल्मों की टीमों को सम्मानित करते हुए पुरस्कार राशि प्रदान की गई। विजेता प्रतिभागियों को माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल के हाथों पुरस्कृत किया गया।

लघु फिल्म प्रतियोगिता के विचार एवं आयोजन की राज्य स्तर पर सराहना हुई और इसे प्रदेश के आठ अनूठे नवाचारों में स्थान दिया गया।

रायगढ़ पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए केवल पारंपरिक जागरूकता कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि युवाओं की रचनात्मक भागीदारी और नवाचार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिले में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ लघु फिल्म प्रतियोगिता के आयोजन ने साइबर सुरक्षा के संदेश को नए माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का अवसर दिया। प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान रायगढ़ पुलिस द्वारा जनसहभागिता के माध्यम से साइबर जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 10, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
Next Article राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?