खरसिया :- खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बकेली में मंगलवार को एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जिससे गांव वालों का दिल दहल गया मामूली कहासुनी के बाद पुत्र कुश गवेल ने धारदार हथियार से अपने ही पिता संतोष गवेल (उम्र लगभग 50 वर्ष) पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में घटना का कारण पारिवारिक मनमुटाव बताया जा रहा है।
आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।
👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी है
