Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अडानी को बड़ा झटका: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कलेक्टर रायगढ़ को भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अडानी को बड़ा झटका: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कलेक्टर रायगढ़ को भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Admin
Admin July 8, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- (छत्तीसगढ़) – तमनार तहसील के मुड़ागांव स्थित महाजेंको कोल ब्लॉक में आदिवासी भूमि पर हो रही पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर अडानी इंटरप्राइजेस को बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने रायगढ़ के कलेक्टर एवं जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर पूछा है कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्र की राजस्व और संरक्षित वन भूमि पर वनों की कटाई किसकी अनुमति से की गई है।

यह नोटिस अमृतलाल भगत और मुड़ागांव के ग्रामीणों की ओर से दर्ज की गई शिकायत के आधार पर जारी किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह द्वारा बिना ग्राम सभा की अनुमति के, राजस्व और संरक्षित वन क्षेत्र में हजारों की संख्या में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई की गई है।

आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338 क के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए इस मामले की जांच का निर्णय लिया है। कलेक्टर को निर्देश दिया गया है कि वे नोटिस प्राप्त होने के 15 दिवस के भीतर की गई कार्रवाई का विस्तृत विवरण आयोग को प्रस्तुत करें, अन्यथा आयोग उन्हें तलब कर सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि अडानी समूह द्वारा फर्जी ग्राम सभा की कार्यवाही दर्शाकर प्रशासन और पुलिस बल का सहारा लेते हुए बलपूर्वक पेड़ों की कटाई कराई गई। उनका कहना है कि शासन-प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का दरवाजा खटखटाया।

- Advertisement -
Ad image

ज्ञात हो कि अडानी को महाजेंको कोल ब्लॉक में कोयला उत्पादन का कार्य सौंपा गया है, जिसके लिए वह क्षेत्र को जल्द से जल्द खाली कराकर खनन कार्य शुरू करना चाहता है। इस उद्देश्य से पहले चरण में जंगल की सफाई की जा रही थी।

लेकिन अब आयोग के इस सख्त रुख ने अडानी ग्रुप की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संविधान के तहत अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभा की अनुमति के बिना कोई भी औद्योगिक या खनन कार्य वैध नहीं माना जाता, ऐसे में यह मामला अडानी के लिए कानूनी और जनआंदोलन दोनों स्तर पर चुनौती बन सकता है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन आयोग के नोटिस का क्या जवाब देता है और अडानी ग्रुप इस संकट से कैसे निपटता है। फिलहाल आदिवासी क्षेत्र में अडानी के खनन कार्यों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने बारिश मौसम में स्कूल, छात्रावास, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए
Next Article मेगा ऑयल पॉम प्लांटेशन ड्राइव से जुड़ रहे किसान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?