Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने बारिश मौसम में स्कूल, छात्रावास, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने बारिश मौसम में स्कूल, छात्रावास, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए

Admin
Admin July 8, 2025 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
4 Min Read

सारंगढ़, बिलाईगढ़:- 8 जुलाई 2025/कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में बारिश मौसम को ध्यान में रखते हुए जिला स्तर के सभी अधिकारियों व एसडीएम को स्कूल, काॅलेज, आश्रम, छात्रावास, अस्पताल एवं आंगनबाड़ियों का जब भी फील्ड जाए तो नियमित निरीक्षण कर वहां शिक्षकों, बच्चों की नियमित उपस्थिति हो सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने स्कूलों में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र का स्कूलवार जानकारी लेकर उसे अभियान चलाकर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ साथ जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों में सतत् निगरानी करने तथा अतिवृष्टि में मकान क्षति या किसी भी प्रकार का नुकसान होने पर प्राकृतिक आपदा जैसे मकान ढहना, दीवार क्षति, सर्प, बिच्छू काटने, आकाशीय बिजली से मौत आदि के प्रकरणों का पटवारी को प्रतिदिन रिपोर्ट अपने तहसीलदार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे प्रकरणों में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी रोशन सचदेव को शेष बचे हितग्राहियों का शिविर लगाकर आयुष्मान एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

*भारी बारिश के दौरान अलर्ट मोड*

कलेक्टर डाॅ. संजय ने सभी विभागीय अधिकारियों को अतिवृष्टि, बाढ़, आपदा और मौसमी बीमारी को लेकर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में बाढ़ आपदा, जल भराव वाले स्थलों का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक व्यवस्था करें। सभी सीएमओ अपने नगरीय क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम बनाकर कोई हेल्पलाइन नंबर जारी करें। शहरी क्षेत्रों के रिहायशी इलाकों में पानी भराव की स्थिति पर तत्काल संयुक्त टीम गठित कर समस्या का समाधान किया जाए। नेशनल हाईवे, पीडल्ब्यूडी और नगरपालिका अपने क्षेत्र के सड़क के गडढों का मरम्मत प्राथमिकता से करें। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों और अस्पतालों में डाॅक्टर, नर्स आदि की उपस्थिति के साथ मौसमी बीमारियों की दवाईयां, जांच उपकरण स्टाॅक में हो। महानदी सहित पुल-पुलियों में जल भराव की स्थिति का नियमित आंकलन जल संसाधन विभाग करें।

*निर्माण कार्यों में तेजी*

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों के कार्य पूर्ण हो गए हैं उनका सत्यापन कराकर पंचायतों को सौंपा जाए और जहां-जहां कार्य धीमी है वहां लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) से संबंधित ठेकेदार फील्ड में उस क्षेत्र के जनपद सीईओ व सरपंचों से मिलकर कार्य में तेजी लाएं। बैठक में कलेक्टर ने जिले के भवन विहीन आंगनबाड़ी के प्रस्ताव बनाकर 03 दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास के अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र शुरू करने और पीएम आवास के हितग्राहियों को सतत् संपर्क कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

*घरों में साफ पानी का वितरण*

बारिश मौसम में डेंगू, मलेरिया, हैजा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने निर्देश दिए कि बरसात में शहर में पानी के दबाव के कारण नाली का पानी सड़क पर आ जाता है। इसलिए नालियों का पहले से लगातार साफ-सफाई रखें ताकि बरसात का पानी स्वतः शहर से दूर चले जाए। कलेक्टर ने पीएचई और सीएमओ को संयुक्त रूप से निर्देशित किए कि, घरो के नल कनेक्शन में दूषित पानी का वितरण नहीं हो इसका ध्यान रखें और टंकी के पानी का क्लोरीनीकरण करें।

*ई-आफिस का क्रियान्वयन*

कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने सभी विभागों के अधिकारियों को ई-आफिस के कार्यों को गंभीरता से करते हुए ई-आफिस के आईडी से लाॅगिन कर अपने विभागीय कामकाज पत्र, नोटशीट, प्रतिवेदन आदि को ई-आफिस में आॅनलाइन कार्य करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित
Next Article अडानी को बड़ा झटका: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कलेक्टर रायगढ़ को भेजा नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH October 9, 2026
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya October 9, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: प्रोफेसर के अपहरण और UPI लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ग्राम पंचायत कोडकेल के आश्रित ग्राम बेलजोर में ‘स्वच्छ धारा’ परियोजना का शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया के ग्राम भालूनारा में चला प्लास्टिक मुक्त वन क्षेत्र अभियान, वन विभाग एवं ग्राम पंचायत ने मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश
CHHATTISGARH Kharsiya
त्योहारों में खरसिया की ट्रैफिक व्यवस्था बनेगी बड़ी चुनौती
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?