थाना बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बाराद्वार, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़), 13 मई 2025 –
थाना बाराद्वार पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी करते एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 41 नग कोडिनयुक्त आनरेक्स कप सिरप और 09 नग कोडिनयुक्त विंनसरेक्स कप सिरप (कुल 50 नग मादक पदार्थ) तथा एक टाटा पंच कार बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रितेश गबेल (26 वर्ष), निवासी चैनपुर, थाना करतला, जिला कोरबा (छ.ग.) है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति कार की डिक्की में मादक पदार्थ छिपाकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी के विरुद्ध थाना बाराद्वार में अपराध क्रमांक 116/2025, धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनीष कुंवर के मार्गदर्शन में की गई।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक लखन लाल पटेल, सउनि उपेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, आरक्षक योगेश राठौर, दिलसाय सोनवानी, अजय बंजारे, रामनिवास उरांव एवं बुधेशर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

