खरसिया।25 सितंबर 2024 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा ने “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत ग्राम औरदा में सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर श्री रविन्द्र प्रकाश गवेल जी और श्री कौशल प्रसाद गवेल जी ने बूथ क्रमांक 1 और 2 में ग्रामीणों को भाजपा का सदस्यता ग्रहण करवाया।

ग्राम भगोडीह में डॉक्टर श्री हितेश गवेल जी ने और नवापारा (पश्चिम) में श्री मनोज गवेल जी ने ग्रामीणों को भाजपा से जोड़ने का कार्य किया। इस अभियान में महिलाओं और ग्रामीण जनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में विशेष रूप से महिलाओं की संख्या अधिक रही, जो भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति अपनी रुचि दर्शाती हैं। इस आयोजन ने न केवल पार्टी के प्रति लोगों के आकर्षण को बढ़ाया, बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाई। भाजपा के इस सदस्यता अभियान ने ग्रामीणों में एक नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है।

इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर विकास और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

