Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Admin
Admin October 28, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Share
3 Min Read

आरोपी से ₹2.50 लाख का गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध की गई एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई

रायगढ़ :- 28 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के खिलाफ अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत खरसिया पुलिस ने ग्राम छोटे देवगांव में रेड कार्रवाई कर 5.025 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब ₹2.50 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को खरसिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे देवगांव निवासी मोहन लाल गुप्ता अपने पास अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम छोटे देवगांव में दबिश दी। पहले संदेही के घर छापेमारी की गई, वहां संदेही नहीं मिला और फिर पुलिस ने संदेही को सड़क किनारे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखे प्लास्टिक बोरे से गांजा के पांच पैकेट बरामद हुए। तौल कराने पर प्रत्येक पैकेट में 1.005 किलोग्राम गांजा, कुल 5.025 किलोग्राम, जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000 आंकी गई, पाया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

- Advertisement -
Ad image

उक्त कार्रवाई एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक महेन्द्र खरे, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक विशोप सिंह एवं आरक्षक हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
मोहन लाल गुप्ता, पिता स्वर्गीय संतुराम गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया, जिला रायगढ़

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए आमजन भी नशे के कारोबार से जुड़ी सूचनाएं पुलिस को दें।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
Next Article रायगढ़ पॉलिटेक्निक हॉस्टल की बदहाली पर फूटा छात्रों का गुस्सा: प्रशासन की फटकार बेअसर, एबीवीपी का आर-पार का एलान..

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?