Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा

Admin
Admin October 28, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ने 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्तें लेकर कंपनी में नहीं की जमा

मोबाइल बंद कर फरार हुआ आरोपी हैदराबाद में बदल रहा था ठिकाना, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध में कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल

रायगढ़ :- 28 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में कार्यरत रहते हुए महिला हितग्राहियों की लोन किस्तों की रकम गबन करने के आरोपी विक्रम सिंह सिदार (20 वर्ष) को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्त एवं लोन क्लोज करने के नाम पर कुल ₹7,58,937 लेने और कंपनी में जमा नहीं कर रकम का गबन करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को हैदराबाद की एक कपड़े की दुकान से पकड़ा, रायगढ़ लाकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल वारंट पर जेल दाखिल कराया।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 अगस्त 2026 को भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड, रायगढ़ शाखा के वर्तमान शाखा प्रबंधक वासुदास मानिकपुरी ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि कंपनी में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत विक्रम सिंह सिदार ने सितंबर 2023 से अगस्त 2024 के दौरान 40 महिला हितग्राहियों से लोन की किस्त एवं बकाया ऋण की राशि एकमुश्त जमा करने के नाम पर प्राप्त की, लेकिन उक्त रकम कंपनी में जमा नहीं की। महिलाओं द्वारा इस संबंध में शाखा में लिखित शिकायत भी दी गई थी। हितग्राहियों की कुल बकाया राशि ₹7,58,937 बताई गई। पूर्व में आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क किए जाने पर उसने कुछ दिनों में रकम कंपनी में जमा करने की बात कही थी, लेकिन बाद में मोबाइल फोन बंद कर दिया और फरार हो गया। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 482/2026, धारा 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान शिकायतकर्ता एवं महिला हितग्राहियों के कथन दर्ज किए गए। साथ ही 31 ग्राहकों के खाते संबंधी लेजर एवं पासबुक की सत्यापित छायाप्रतियां जब्त की गईं, जिनमें कुल ₹7,58,937 की राशि लंबित दर्शाई गई है। आरोपी विक्रम सिंह सिदार, पिता बाबूलाल सिदार, निवासी अमेराडीह, वार्ड क्रमांक 03, पोस्ट पिहरीद, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के पते पर जांच करने पर उसके फरार होने की जानकारी मिली। आरोपी के हैदराबाद में होने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एएसआई विलफ्रेड मसीह एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश तिवारी को हैदराबाद रवाना किया। पुलिस टीम ने बंजारा हिल्स क्षेत्र में पतासाजी कर आरोपी को एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करते हुए पकड़ा और हिरासत में लेकर रायगढ़ लाई। पूछताछ में आरोपी ने गबन की गई रकम खर्च कर देना बताया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin October 28, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
Next Article ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?