Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस को मात्र 3 घंटे में लूट की कार बरामद करने में मिली सफलता

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। कोतरारोड़ थाना क्षेत्र में आज हुई कार लूट की घटना को रायगढ़ पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 03 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया। आज दोपहर कार लूट की घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने तुरंत जिले में नाकेबंदी कर सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों को वारदात की जानकारी दी गई । हेड क्वार्टर डीएसपी अखिलेश कौशिक और साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतरारोड़, साइबर सेल और भूपदेवपुर की टीम गठित की गई और उन्हें तुरंत कार्रवाई में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल स्वयं रेलवे स्टेशन पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, साथ ही टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीम ने सारंगढ़, सक्ती, कोरबा, झारसुगुडा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया । एक टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों के रूट और पहचान की पुष्टि की और सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ जानकारी साझा किया गया जिसमें रायगढ़ और सक्ती के बेहतर कॉडिनेशन और पुलिस की सघन नाकेबंदी में बाराद्वार-जैजेपुर मार्ग पर आरोपियों द्वारा कार को छोड़कर फरार हो गए। रायगढ़ पुलिस ने लूटी गई स्वीफ्ट डिजायर कार (सीजी 13बीए 5441) को बरामद कर लिया है और पीड़ित पंकज सिंह के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में लूट का अपराध कायम कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

*घटना का विवरण*-
घटना की जानकारी के अनुसार, पीड़ित पंकज सिंह, पिता जितेंद्र सिंह (उम्र 39 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में सोनकर पारा, थाना जूटमिल, रायगढ़ में रहते हैं, ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार किराए पर देते हैं और प्रतिदिन रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार (क्रमांक: सीजी 13 BA-5441) खड़ी करते हैं, जिसकी ड्राइविंग वह स्वयं करते हैं। आज दोपहर करीब 3:15 बजे, दो युवक (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) कार किराए पर लेकर टीपाखोल, कोतरारोड़ जाने के लिए बुकिंग की। दोनों युवक पंकज की कार में बैठ गए, जिनमें से एक ड्राइवर सीट के बगल में और दूसरा पीछे बैठा था।

टीपाखोल पहुंचने के बाद, पीछे बैठे युवक ने अचानक धारदार हथियार निकालकर पंकज को धमकाया, जबकि दूसरे युवक ने पंकज को कार से बाहर धकेल दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर खरसिया-सक्ती की ओर फरार हो गए। पंकज ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

इस त्वरित और सफल ऑपरेशन में, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशों के तहत, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने काम किया। डीएसपी अखिलेश कौशिक और डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने टीम का नेतृत्व किया। जिला सक्ती के डीएसपी मनीष कंवर, थाना प्रभारी जैजेपुर निरीक्षक जितेन्द्र कोशले तथा रायगढ़ पुलिस टीम में थाना पभारी भूपदेवपुर निरीक्षक सीताराम ध्रुव, साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, नवीन शुक्ला, यशवंत दुबे, तारीक अनवर, थाना कोतरारोड़ के प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक बाबूलाल पटेल, संदीप कौशिक, चंद्रेश पाण्डेय, प्रवीण राज, संजय केरकेट्टा शामिल थे। रायगढ़ पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है, जो आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के उनके संकल्प को दर्शाता है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा सदस्यता अभियान
Next Article विधायक कार्यालय लोरमी में आयोजित हुआ जनदर्शन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?