Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

सक्ती, 24 सितम्बर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों में तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन संबंधी मास्टर एंट्री सहित अन्य सभी कार्यों को निर्धारित समय पर गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी सड़क निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारी को प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की ऑनलाइन एंट्री आदि कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने खाद्य विभाग अंर्तगत कस्टम मिलिंग, पीडीएस बारदाना संकलन, राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु प्राप्त आवेदन, निर्मित राशनकार्डो की संख्या तथा वितरित राशनकार्डो की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण अंर्तगत निर्धारित समय तक अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराए जाने की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मास्टररोल की संख्या, मनरेगा के कार्यों आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई तथा किए जा रहे कार्यों का समय पर ऑनलाइन एंट्री भी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी आश्रम छात्रावासो का सभी नोडल अधिकारियों को निरीक्षण करने तथा निर्धारित समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सिकलसेल स्क्रीनिंग,चिरायु योजना सहित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर द्वारा जिले में शेष बचे लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए आयुष्मान पखवाड़ा शिविर लगाकर तेजी से कार्ड निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण तथा स्वेच्छानुदान के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 27 सितंबर 2024, शुक्रवार को विकासखंड सक्ती के हायर सेकंड्री स्कूल मसनियाकला में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रगति की जानकारी, लैंड सीडिंग, नवीन समितियों में गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, ईवीएम वेयर हाउस निर्माण कार्य की स्थिति, डीपीआरसी भवन निर्माण कार्य की स्थिति, ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, नक्शा अद्यतीकरण, सीमांकन, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा की लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, जिला कोषालय अधिकारी श्री दशरथ सोनी, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार बाराद्वार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती श्री मनमोहन सिंह, श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार डभरा श्री रविशंकर राठौर, तहसीलदार चंद्रपुर श्री आशीष पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक*

समय सीमा की बैठक के तुरंत पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली l बैठक में कलेक्टर द्वारा अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, फसल प्रविष्टी के कार्य, स्वामित्व योजना, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने राजस्व कार्यों में दुरुस्ती लाने तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैl बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article तेज रफ्तार वाहन का कहर: बेजुबान मासूम बंदर की ली जान
Next Article साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने साइबर सेल का “जन चेतना” अभियान जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 28, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?