Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने साइबर सेल का “जन चेतना” अभियान जारी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने साइबर सेल का “जन चेतना” अभियान जारी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ । माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के दिशा-निर्देशन पर साइबर अपराध के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर जिले में पुलिस जन चौपाल व विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । साथ ही साइबर सेल डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता हेतु विशेष “जन चेतना” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत साइबर सेल की टीम अलग-अलग थाना क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज थाना खरसिया क्षेत्र के *शहीद वीरनारायण शासकीय महाविद्यालय जोबी बर्रा* में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, पुलिस चौकी जोबी प्रभारी एएसआई श्री आशिक रात्रे, साइबर सेल के हेड कांस्टेबल श्री दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल नवीन शुक्ला ने महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने समसामयिक रूप में घटित होने वाले सभी विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों जैसे फिशिंग फ्रॉड, कॉलिंग फ्रॉड, एटीएम फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड, ओएलएक्स फ्रॉड, सेक्सटॉर्शन और शेयर मार्केट ट्रेडिंग फ्रॉड के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले तरीकों और उनसे बचने के उपायों पर भी चर्चा की। इसके साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर कैसे सुरक्षित रहें, इस पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय और उनकी टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप में टू-स्टेप वेरिफिकेशन और फेसबुक, गूगल में सेफ सर्च का उपयोग करने के तरीके का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों की ओर से अच्छे प्रश्न और प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम के अंत में डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने सभी उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ में उन्होंने सभी को साइबर अपराधों से बचने के लिए सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में साइबर सेल के आरक्षक परमानंद पटेल और आरक्षक सुदर्शन पाण्डेय (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) की भी विशेष सहभागिता रही।

*साइबर सुरक्षा शपथ*- “मैं अपने साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, मैं लगातार अपने साइबर जागरूकता हेतु अपना ज्ञानवर्धन बढ़ाता रहूंगा, किसी भी सर्च इंजन, गूगल में कस्टमर केयर नंबर सर्च नहीं करूंगा, उनके अधिकृत साइट पर ही जाकर सर्च करूंगा । किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी या पिन नंबर, बैंक, आधार, पैन कार्ड की कोई भी नहीं जानकारी साझा नहीं करूंगा, और एटीएम से पैसे निकलते वक्त अपना पिन छुपा कर ही इंटर करूंगा । किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करूंगा और किसी कोई प्रकार की जानकारी अंजान व्यक्तियों से साझा नहीं करूंगा अथवा यदि कोई आनलाइन पुलिस की फोटो डालकर या अन्य किसी प्रकार से मुझे डराया या दबाव दिया जाता है तो साइबर सेल या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करूंगा । मेरे या मेरे किसी मित्र के साथ अगर ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है तो इसकी सूचना 9479281934 या 1930 पर दर्ज कराऊंगा । ”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Next Article अवैध शराब तस्करी करते कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH September 8, 2026
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH September 8, 2026
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH September 8, 2026
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH September 8, 2026
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026

Popular Post

पढ़ाने से आगे बढ़कर समाज गढ़ रहे शिक्षक जीतेन्द्र गिरि गोस्वामी
CHHATTISGARH
ऑपरेशन प्रहार के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.5 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, 15.50 लाख की संपत्ति बरामद
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक राष्ट्र निर्माता, बच्चों के सपनों को साकार करने में निभाते हैं अहम भूमिका: कलेक्टर महोबे
CHHATTISGARH
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?