Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यांए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खसरा 154 में निगम के ट्रैक्टर से मलबा डंपिंग पर सवाल, चालक के कथन और पार्षद के इंकार से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यांए

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 9, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 9 सितंबर 2024/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में बड़े इत्मीनान से दूर-दूराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया, वहीं कुछ आवेदनों को टीएल में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द निराकरण के निर्देश दिए। आज मांग और शिकायत से संबंधित 66 आवेदन जनदर्शन में मिले।
साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत जोंधरा की सरपंच श्रीमती माधुरी रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम जोंधरा तक खूंटाघाट का पानी छोड़ने की गुहार लगाई। ग्राम पेन्ड्रीडीह निवासी कुमारी रजनी घृतलहरे ने पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में आवाशीय सुविधा दिलाने की गुहार लगाई है। बेलतरा तहसील के ग्राम पथरापाली निवासी कुमारी सीमा कंवर ने अपने पूर्वजों के समय से शासकीय खेती किसानी की जमीन से बेजा कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। कोटा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बानाबेल स्कूल से सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री भगवान सिंह पैकरा ने अपने पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए अपने लंबित पेंशन प्रकरण पर तत्कार कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। ग्राम रमतला निवासी श्रीमती बेलहिन बाई संवरा ने पिछले 3-4 महीने से निराश्रित पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिल रही है। श्रीमती बेलहिन ने निराश्रित पेंशन दिलवाने की गुहार कलेक्टर से लागाई है। कलेक्टर ने संयुक्त संचालक समाज कल्याण को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तखतपुर ब्लॉक के ग्राम खरगना निवासी श्रीमती वर्षा मानिकपुरी ने बताया कि उनका असंगठित कर्मकार प्रसूति सहायता योजना का आवेदन निरस्त कर दिया गया है। उन्होंने कलेक्टर से निरस्त आवेदन पर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस मामले को सहायक आयुक्त श्रम विभाग को परीक्षण के लिए भेजा गया। ग्राम पंचायत चिचिरदा के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने आवेदन प्रस्तुत किया है। उन्होंने कलेक्टर से उचित कार्रवाई करते हुए शासकीय जमीन से बेजा कब्जा हटवाने की मांग की है। ग्राम पंचायत केंवटडीह की सरपंच और सभी ग्रामवासियों ने गांव में बिजली की समस्या को दूर कराने और नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते हुए आवेदन दिया है। कलेक्टर ने बिजली विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 9, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बिलासपुर जिला चिकित्सालय के एनक्युएएस, लक्ष्य और मुस्कान सर्टिफिकेशन पर दी बधाई
Next Article कलेक्टर धर्मेश साहू ने नागरिकों के आवेदन निराकरण के लिए स्वीकार किए

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खसरा 154 में निगम के ट्रैक्टर से मलबा डंपिंग पर सवाल, चालक के कथन और पार्षद के इंकार से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH September 22, 2026
चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH September 21, 2026

Popular Post

खसरा 154 में निगम के ट्रैक्टर से मलबा डंपिंग पर सवाल, चालक के कथन और पार्षद के इंकार से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH
चक्रधर समारोह की 8वीं संध्या में आर्या नंदे ने प्रस्तुत किया ओडिसी नृत्य
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ
CHHATTISGARH RAIGARH
सेवा संकल्प अभियान: लोकल फॉर वोकल में दिखा रायगढ़ का हुनर, मिट्टी से जैविक उत्पादों तक सजी प्रदर्शनी
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात: नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, गांजा और अवैध शराब के साथ छह मामलों में कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?