सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 सितंबर 2024/ जिले के नागरिकों ने प्रत्येक सोमवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर धर्मेश साहू से मुलाकात कर अपनी मांग और शिकायत प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से उनके मांग और शिकायत की आवेदन स्वीकार कर उस पर कार्यवाही क़े लिए संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया है। कलेक्टर को मिले आवेदनो में, अतिक्रमण कर ग्राम गोडम के आम रास्ता में किए गए निर्माण पर कार्यवाही, नया पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड बनाने, पटवारी को हटाने, पीएम आवास, शौचालय निर्माण, रंगमंच स्वीकृति और रेंजरपारा सारंगढ़ के ग्राहकों को बिजली बिल ज्यादा आने की शिकायत, बिजली कटौती में सुधार करने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
कलेक्टर धर्मेश साहू ने नागरिकों के आवेदन निराकरण के लिए स्वीकार किए
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
