मुंगेली 24 अप्रैल 2024// जिला मुख्यालय मुंगेली के गोल बाजार स्थित आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल एफआरके मिक्स मोटा चावल जप्त किया गया। जिसे परमहंस बाबा महिला स्व सहायता समूह मुंगेली की सुपुर्दगी में दिया गया। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली आदेश 2016 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर उक्त दुकान में यह कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि आकाश अन्न भंडार के संचालक कैलाश रूपवानी द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान से वितरण किए जाने वाले चावल को 28 रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदी कर 29 रूपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय करने की शिकायत मिली थी। जिसकी जांच करने पर संचालक द्वारा राशनकार्डधारी हितग्राहियों से चावल खरीद कर उक्त चावल को 29 रूपये प्रति किलो के हिसाब से विक्रय करना स्वीकार किया गया।
आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल मोटा चावल जप्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
