Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शिक्षा विभाग की अभिनव पहल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शिक्षा विभाग की अभिनव पहल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

मुंगेली 24 अप्रैल 2024// मुंगेली जिला के लिए आज किसी ऐतिहासिक दिन से कम नहीं है, जब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में मुंगेली जिले का नाम दर्ज हुआ। जिले के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अभिनव पहल करते हुए लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए 01 लाख 06 हजार 844 संकल्प पत्र का रिकार्ड गोल्डन बुक में दर्ज कराया गया। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय संकल्प पत्र महाभियान कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की स्टेट हेड श्रीमती सोनल शर्मा ने 04 हजार से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन श्री राहुल देव को इस उपलब्धि के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने बताया कि गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एक विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बुक है। इस रिकॉर्ड बुक का उद्देश्य उन लोगों को एक मंच देना है जिनमें विशिष्ट प्रतिभा छिपी है, जो दूसरों से आगे खड़े होना चाहते हैं और अद्वितीय प्रयास करके इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। मुंगेली कलेक्टर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जो अभिनव पहल किया गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन और पूरी टीम को बधाई दी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बिना किसी प्रलोभन के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर लोकसभा निर्वाचन में 07 मई को मतदान करने शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुंगेली जिला के नागरिकों और मतदाताओं के लिए ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला दिन है। मतदाता जागरूकता पर आधारित संकल्प पत्र महाभियान का यह कार्यक्रम हमेशा हमारे मानस पटल पर अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य केवल मतदान प्रतिशत को बढ़ाना नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में आमजनों के विश्वास को मजबूत करना है। निश्चित रूप से इसके सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि अपने गांव के सभी मतदान केंद्रों में यह सुनिश्चित करें कि कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों में छाया एवं पेयजल की व्यवस्था के साथ प्रतीक्षा कक्ष की सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं गंर्भवती महिलाओं के अलग लाईन की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा कि हम सब जानते है, कि शिक्षक हमारे नौनिहालों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जागरूक करते हैं। साथ ही उन्हे बेहतर शिक्षा प्रदान करते हैं। संकल्प पत्र महाअभियान के जरिए शिक्षकों ने बच्चों के माध्यम से उनके अभिभावक को संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। घर-घर जाकर मतदान के लिए संकल्प पत्र भरवा रहे हैं। इससे निश्चित रूप से शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल होगा।
स्वीप के नोडल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय संकल्प पत्र महाभियान इतिहास में दर्ज हो गया। उन्होंने इस अभिनव पहल एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बता दें कि संकल्प पत्र महाअभियान के तहत जिले में संचालित स्कूलों के कक्षा 05 वीं से 12 वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के द्वारा अपने माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों को भारत के लोकतंत्र की मजबूती एवं भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में 07 मई को बिना किसी भय व प्रलोभन के मुक्त होकर निष्पक्ष रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये संकल्प पत्र लिखते हुये मतदान करने हेतु प्रेरित करने का प्रयास किया गया।

मानव श्रृंखला बनाकर ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का दिया गया संदेश

कार्यक्रम में स्वीप के तहत मानव श्रृंखला बनाया गया और ‘‘शतप्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का संदेश दिया गया। जुंबा आर्टिस्ट संप्रीत कौर के द्वारा गीत-संगीत की धुन पर जुंबा कराया गया, जिसमें कलेक्टर एवं एसपी सहित हजारों लोगों ने जुंबा किया। इसके जरिए स्वस्थ रहने एवं मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल व जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रज्ञा कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और नन्हीं बालिका रिया व जिया देवांगन ने स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता संबंधी गाने पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता पर ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव संबंधी विविध प्रश्न पूछे गए और विजेता प्रतिभागियों धर्मेश सिंह राजपूत, राजेश कुमार यादव और रामकुमार मार्को को मंच पर कलेक्टर एवं एसपी के द्वारा सम्मानित भी किया गया। आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी. के. घृतलहरे तथा मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक श्री अशोक सोनी ने किया।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, संयुक्त कलेक्टर श्री गिरीश रामटेके, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान, एसडीएम लोरमी श्री गिरधारी लाल यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज, शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article संपत्ति विरूपण में प्रत्याशी नहीं मिटाएं तो, वह प्रत्याशी के खर्च में शामिल होगा: सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी
Next Article आकाश अन्न भंडार से 05 क्विंटल मोटा चावल जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 28, 2026
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti October 28, 2026
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH October 28, 2026

Popular Post

ऑपरेशन आघात: छोटे देवगांव में गांजा बिक्री पर खरसिया पुलिस का प्रहार, 5.025 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा
CHHATTISGARH sakti
अरनब साइक्लोन के संभावित वर्षा से राहत एवं बचाव के लिए जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर जारी
CHHATTISGARH sakti
यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा जिला प्रशासन, 45 बसों पर कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?