Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

Admin
Admin November 20, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
6 Min Read

लैलूंगा, धरमजयगढ़, पुसौर, खरसिया और रायगढ़ में संयुक्त टीमों की लगातार दबिश

19 नवंबर को 9 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई, 20 नवंबर को कुडुमकेला और सिसरिंगा में भी बड़ी मात्रा में धान जब्त

रायगढ़ :- 20 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण दर्ज कर 4,691 बोरी धान जब्त किया गया है। जब्त धान की कुल मात्रा 1,876.40 क्विंटल है।

19 नवंबर को 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश

- Advertisement -
Ad image

19 नवंबर को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने लैलूंगा, पुसौर और धरमजयगढ़ क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान नौ ठिकानों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम खड़गांव में पांच व्यापारियों के गोदामों की जांच के दौरान अग्रवाल ट्रेडर्स के रमेश कुमार अग्रवाल के गोदाम से 547 बोरी (218.80 क्विंटल), गोयल ट्रेडर्स के विनोद कुमार के गोदाम से 370 बोरी (148 क्विंटल), नरेश कुमार गोयल के गोदाम से 250 बोरी (100 क्विंटल), प्रतीक ट्रेडर्स के मनोज गोयल के गोदाम से 65 बोरी (26 क्विंटल) तथा ओम जनरल स्टोर के जलेश्वर गोयल के गोदाम से 29 बोरी (11.60 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इन पांचों गोदामों से कुल 1,261 बोरी यानी 504.40 क्विंटल धान जब्त हुआ। लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में संतोष अग्रवाल के गोदाम में रखे 950 बोरी तथा पिकअप वाहन में लोड 40 बोरी, इस प्रकार कुल 990 बोरी (396 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसी गांव में विकास अग्रवाल के ठिकाने से 65 बोरी (26 क्विंटल) धान बरामद हुआ। वहीं, ग्राम लारीपानी में शिवम गर्ग के पास से 350 बोरी (140 क्विंटल) धान जब्त किया गया। पुसौर तहसील के ग्राम नेतनागर में कृषक मंगल साव के गोदाम की जांच के दौरान उनके धान पंजीयन में दर्ज मात्रा से 579 बोरी (231.60 क्विंटल) अतिरिक्त धान पाया गया। संयुक्त टीम ने अतिरिक्त धान जब्त करने की कार्रवाई की।

20 नवंबर को कुडुमकेला और सिसरिंगा में बड़ी कार्रवाई

अवैध धान भंडारण के विरुद्ध अभियान के तहत 20 नवंबर को भी दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के निर्देशानुसार खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने ग्राम कुडुमकेला स्थित कोसरिया जनरल स्टोर में दबिश दी। जांच के दौरान यहां अवैध रूप से भंडारित 150 बोरी यानी 60 क्विंटल धान पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। इसी दिन धरमजयगढ़ अनुविभाग के ग्राम सिसरिंगा में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने टिकेश्वर यादव के गोदाम की जांच की। यहां से 1,100 कट्टा यानी 440 क्विंटल धान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

अन्य तहसीलों में भी लगातार कार्रवाई

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम मुकडेगा में 11 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सुदर्शन चौहान के पास से 34 बोरी (13.60 क्विंटल) धान जब्त किया था। रायगढ़ क्षेत्र में 18 नवंबर को काशीराम चौक में विनोद जांगड़े के ठिकाने से 70 बोरी (28 क्विंटल) तथा 14 नवंबर को ग्राम साल्हेओना में उद्धव दीवान के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) धान जब्त किया गया। वहीं, खरसिया तहसील के ग्राम चोढ़ा में 18 नवंबर को शरद अग्रवाल के पास से 32 बोरी (12.80 क्विंटल) और अनिल कुमार अग्रवाल के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) धान बरामद किया गया।

मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जांच अभियान जारी

संयुक्त जांच दलों द्वारा अवैध धान भंडारण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जांच एवं निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
Next Article कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 20, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti November 20, 2026
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026

Popular Post

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?