Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ

Admin
Admin November 20, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

कुंजेडबरी प्राथमिक स्कूल में एफएलएन के तहत रचनात्मक गतिविधि का हुआ कार्यक्रम

दीपक और तुलसी के महत्व से लेकर शब्द पहचान व वाक्य निर्माण तक का कराया अभ्यास
फ़ोटो 1,2
रायगढ़ :- बच्चों के लिए पढ़ाई को केवल किताबों और कक्षा तक सीमित रखने के बजाय उसे आसपास के परिवेश, त्योहारों और परंपराओं से जोड़ दिया जाए तो सीखने की प्रक्रिया अधिक सहज और रोचक बन जाती है। इसी सोच के साथ कुंजेडबरी प्राथमिक स्कूल में एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) के तहत ‘दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए’ गतिविधि आयोजित की गई। शिक्षिका लक्ष्मी ओगरे ने कार्तिक एकादशी और दीप एवं तुलसी की परंपरा को आधार बनाकर बच्चों को भाषा, रचनात्मकता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां दीं।

गतिविधि की शुरुआत बच्चों को कार्तिक एकादशी के बारे में सरल भाषा में जानकारी देने के साथ हुई। उन्हें दीपक, फूल और तुलसी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया गया। इसके बाद इनसे जुड़े शब्दों की पहचान कराते हुए शब्द पठन और वाक्य निर्माण का अभ्यास कराया गया। बच्चों ने अपनी कल्पना और समझ के आधार पर तुलसी एवं दीपक के चित्र बनाए और उनमें रंग भरकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

इस गतिविधि का उद्देश्य केवल त्योहार से जुड़ी जानकारी देना नहीं, बल्कि उसके माध्यम से बच्चों में बुनियादी भाषा कौशल और व्यवहारिक समझ विकसित करना भी रहा। बच्चों को स्वच्छता, प्रकृति और आपसी सहयोग के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पेड़-पौधों की देखभाल और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करने पर जोर दिया गया।
एफएलएन के तहत आयोजित इस तरह की गतिविधियों में बच्चों को देखकर, सुनकर, बोलकर, पढ़कर और स्वयं करके सीखने का अवसर मिलता है। त्योहारों से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से जहां बच्चे अपनी संस्कृति और परंपराओं को समझते हैं, वहीं शब्दों की पहचान, विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मक कौशल का भी विकास होता है। कुंजेडबरी प्राथमिक स्कूल की यह पहल पढ़ाई को आनंददायक बनाने के साथ बच्चों को जीवनोपयोगी मूल्यों से जोड़ने का प्रयास है।

- Advertisement -
Ad image

त्योहार बना सीखने का माध्यम

कार्तिक एकादशी और दीप-तुलसी की परंपरा को आधार बनाकर बच्चों को शब्द पहचान, शब्द पठन, वाक्य निर्माण और चित्रकला का अभ्यास कराया गया। त्योहार से जुड़ी चीजों के माध्यम से बच्चों ने नई जानकारियां हासिल कीं और अपनी कल्पनाशीलता को चित्रों के जरिए अभिव्यक्त किया।

संस्कृति के साथ पर्यावरण का संदेश

गतिविधि में बच्चों को स्वच्छता बनाए रखने, पेड़-पौधों की देखभाल करने, प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने और मिल-जुलकर काम करने का महत्व समझाया गया। इस तरह सांस्कृतिक परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहयोग जैसे जीवन मूल्यों को भी सीखने का अवसर मिला।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 20, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti November 20, 2026
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026

Popular Post

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?