Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

Admin
Admin November 20, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

कैप कवर, तिरपाल और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश, 20 से 22 नवंबर तक मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी

रायगढ़ :- 20 नवंबर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि बारिश, नमी और तेज हवाओं के कारण उपार्जित धान को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिले की 79 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भंडारित धान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान के हर स्टैक की सुरक्षा के लिए कैप कवर और तिरपाल अनिवार्य

प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। तेज हवाओं से धान के स्टैक को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें रस्सियों से मजबूती से बांधने को कहा गया है। वहीं, जमीन की नमी और पानी के संपर्क से धान को बचाने के लिए पर्याप्त डनेज अर्थात चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की सफाई कराने तथा बारिश का पानी जमा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया है। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम में भी उपार्जित धान की गुणवत्ता बनाए रखना और उसे सुरक्षित रखना है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी, सप्ताहांत में होगा भौतिक सत्यापन

धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें केंद्रों में उपलब्ध धान की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखनी होगी। इसके अलावा सभी खाद्य अधिकारियों को अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन (पीवी) कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के दौरान कैप कवर, डनेज, तिरपाल, जल निकासी और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।

जिले में अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,25,163.923 हेक्टेयर है। इनमें से अब तक 232 किसानों ने 250.328 हेक्टेयर रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय किया है। जिले के लिए निर्धारित 5,42,580.94 मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा जा चुका है। जिला प्रशासन का विशेष जोर धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की मार से बचाया जा सके और समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin November 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश
Next Article अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH November 20, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti November 20, 2026
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH November 20, 2026

Popular Post

दीप जलाइए, ज्ञान बढ़ाइए… त्योहार के बहाने बच्चों ने सीखे संस्कृति, प्रकृति और सहयोग के पाठ
CHHATTISGARH RAIGARH
पूंजीपथरा पुलिस ने डीजल चोरी का किया खुलासा, चोरी का डीजल खरीदने वाला ढाबा संचालक भी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने उपार्जन केंद्र अकलसरा का किया निरीक्षण, धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायजा
CHHATTISGARH sakti
अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?