Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नाबालिग से अश्लील इशारे करने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नाबालिग से अश्लील इशारे करने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा

Admin
Admin September 19, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़ :- 19 सितंबर। जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से कथित तौर पर अश्लील इशारे करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान भोलेनाथ कलेत (35 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत अपराध क्रमांक 519/2026 दर्ज किया गया है।

बच्ची दुकान से बिना सामान लिए रोते हुए लौटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 सितंबर को एक महिला ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर की रात करीब 9 बजे महिला ने अपनी 12 वर्षीय बेटी को घर के पीछे स्थित किराना दुकान पर छोटे बच्चे के लिए पेम्पर्स लेने भेजा था।

- Advertisement -
Ad image

कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर वापस लौटी। परिजनों के पूछने पर उसने कथित तौर पर बताया कि किराना दुकान संचालक भोलेनाथ कलेत ने दुकान पर उसके साथ अश्लील इशारे किए। घटना से डरकर बच्ची बिना पेम्पर्स लिए ही दुकान से भागकर घर आ गई और परिजनों को पूरी बात बताई।

बच्ची द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद महिला ने अपने पति एवं परिवार के अन्य सदस्यों को मामले से अवगत कराया। पारिवारिक चर्चा के बाद परिजन थाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी भोलेनाथ कलेत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं और नाबालिगों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई अभियान संवेदना के तहत लगातार की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article निर्धनता और दरिद्रता में अंतर समझिए, सुदामा निर्धन थे लेकिन दरिद्र नहीं : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी सप्तम दिवस की कथा में सत्य की महिमा से लेकर सुदामा चरित्र तक हुआ भावपूर्ण वर्णन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Next Article लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?