Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े

Admin
Admin September 19, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़ :- 19 सितंबर 2026। शहर के ओवरब्रिज के नीचे तुलसी होटल के सामने प्लांटकर्मी से मारपीट कर 1500 रुपये लूटने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और मेमोरेंडम के आधार पर लूट की पूरी रकम बरामद करने के साथ ही वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई। घटना में पकड़े गए युवक की पहचान शनि वैष्णव के रूप में हुई है, जिसके बारे में पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी दी है। मामले में शामिल दोनों अन्य आरोपी विधि से संघर्षरत बालक हैं।

रेलवे स्टेशन आया था युवक, खाना खाने के बाद हुई वारदात

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रार्थी बबलू चौहान (29) पिता चंद्रदेव चौहान, निवासी ग्राम नवारा, थाना नौहट्टा, जिला रोहतास (बिहार), वर्तमान में मां मंगला फैक्टरी लेबर कॉलोनी नटवरपुर, थाना चक्रधरनगर में रहकर काम करता है।

- Advertisement -
Ad image

बबलू चौहान 17 सितंबर की रात अपने गांव जाने के लिए ट्रेन की जानकारी लेने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रात करीब 8:30 बजे खाना खाने के बाद वह ओवरब्रिज के नीचे तुलसी होटल के सामने सड़क पर मौजूद था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उससे विवाद करते हुए पैसों की मांग करने लगे।

आरोप है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान एक नाबालिग ने ब्लेड से उसे चोट पहुंचाई और उसकी फुलपैंट की जेब में रखे 1500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए।

CCTV फुटेज और हुलिए से आरोपियों की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रार्थी से आरोपियों के हुलिए की जानकारी ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों की पहचान की।

जांच में शनि वैष्णव के साथ दो विधि से संघर्षरत बालकों के घटना में शामिल होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को पकड़ लिया।

1000 रुपये शनि के पास, 500 रुपये नाबालिग से बरामद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने शनि वैष्णव के कब्जे से 1000 रुपये नकद बरामद किए। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के पास से 500 रुपये नकद और दूसरे बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया गया।

इस तरह पुलिस ने लूट की पूरी 1500 रुपये की रकम बरामद कर ली है।

न्यायालय में पेश किए गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, विजय एक्का एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article नाबालिग से अश्लील इशारे करने का आरोप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा
Next Article जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur September 19, 2026
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti September 19, 2026
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH September 19, 2026

Popular Post

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त
CHHATTISGARH Raipur
जिले के सभी विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
CHHATTISGARH sakti
केवड़ाबाड़ी यात्री प्रतीक्षालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH
जिला पंचायत कार्यालय पहुंचीं स्कूली छात्राएं, करीब से समझा प्रशासनिक कामकाज
CHHATTISGARH RAIGARH
लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, एक युवक समेत दो नाबालिग पकड़े
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?