Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्पॉन्सरशिप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 4 हजार रुपए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH
प्रोजेक्ट विद्या से ग्रामीण बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा और कौशल विकास के जरिए भविष्य संवार रहा वेदांता पावर
CHHATTISGARH sakti
धान खरीदी से पहले किसानों का फूटा आक्रोश! पंजीयन और रकबा संशोधन की गड़बड़ियों पर कांग्रेस का तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों किसानों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्पॉन्सरशिप से 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मिलेंगे प्रतिमाह 4 हजार रुपए

Admin
Admin September 15, 2025 CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Share
4 Min Read

माता पिता की मृत्यु, तलाक, एकल माता-पिता, बंदी आदि के बच्चे होंगे लाभान्वित

सारंगढ़/बिलाईगढ़ :- 15 सितम्बर 2025/महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत स्पॉन्सरशिप
(प्रवर्तकता) कार्यक्रम माता पिता के मृत्यु, तलाक, एकल माता-पिता और संयुक्त परिवार में निवास कर रहे बच्चे, जिसको समाज दया दृष्टि से देखते हैं, ऐसे 18 वर्ष से बालक बालिका को बेघर होने से बचाने और उनको अच्छी शिक्षा और ट्रेनिंग देने के लिए संचालित है। सहायता पात्रता की श्रेणी आने वाले परिवार के अधिकतम दो बच्चों को प्रतिमाह प्रति बालक 4000 रूपये सहायता 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक दिया जाता है। इस स्पॉन्सरशिप कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की चिकित्सकीय पोषण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु परिवारों को अनुपूरक सहायता के रूप में धन राशि प्रदान किया जाना। जिससे बच्चे की जीवन स्तर की गुणवत्ता में सुधार हो सके और बालक का सर्वोत्तम हित सुनिश्चित किया जा सके।
बच्चों को किन्ही कारणों से स्कूल, आंगनबाड़ी, व्यावसायिक प्रशिक्षण से विरत न किया जा सके और वह अनवरत शिक्षण, प्रशिक्षण प्राप्त कर सके। बच्चों को उनके जैविक, विस्तारित परिवार से अलग होने, बेघर होने से बचाना। बालकों (संस्थागत, रेस्क्यू किये गये पीड़ित) को प्रवर्तकता के माध्यम से उनके जैविक, विस्तारित परिवार में वापस भेज कर पुर्नवासित किया जाना। संस्थागत देखरेख से बच्चों को परिवार आधारित देखरेख में स्थानांतरित किया जाना। ऐसे परिवार, पालक जो आर्थिक विपन्ता, अशक्तता के कारण अपने बच्चों की अपेक्षित देखरेख न कर पा रहे हो, जिससे बच्चे के परिवार से अलग होने का खतरा या उनका विकास प्रभावित हुआ हो उन्हें परिवार आधारित प्रवर्तकता से लाभांवित किया जाना है।

आवेदन कहां करें

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला और परियोजना कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किया जा सकता है। इसके लिए माता पिता के मृत्यु का प्रमाण पत्र, आधार, आदि दस्तावेज होना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

स्पॉन्सरशिप में चयन के लिए मापदंड

18 वर्ष से कम आयु के बालक और बालिका हो, बाल विवाह, बाल तस्करी अथवा अन्य शोषण से पीड़ित बच्चे जो परिवार की आर्थिक अक्षमता के कारण शिक्षा, प्रशिक्षण से विरत होकर, एकल माता-पिता के बच्चे विशेषकर एकल माता पिता विछिन्न विवाह स्त्री, कुटुम्ब द्वारा परित्यक्ता या विधवा के बच्चे, ऐसे बच्चे जिनके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है तथा विस्तारित परिवार की देखरेख में रहते है। माता पिता द्वारा परित्यक्त ऐसे बच्चे जो विस्तारित परिवार की देखरेख में रह रहे हैं। ऐसे बच्चे जिनके माता पिता कारागृह में हैं। ऐसे बच्चे जिनके माता असहाय, अशक्त या किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है। ऐसे बच्चे जिनका गैर कानूनी उद्देश्य के लिए उपयोग किया गया है या किया जा रहा है। एचआईवी, एड्स से प्रभावित बच्चे। विशेषीकृत आवश्यकता वाले मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चे। मिशन वात्सल्य योजना अन्तर्गत प्रवर्तकता हेतु बालकों का चयन जिनके परिवार की वार्षिक आय महानगरों के लिए रूपये 96000 और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रूपये 72000 से अधिक न हो।

उल्लेखनीय है कि किशोर न्याय, (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 45, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) नियम 2016 के नियम 24 के प्रावधान अनुसार 10 मार्च 2022 से छत्तीसगढ़ राज्य में स्पॉन्सरशिप, (प्रवर्तकता) कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Admin September 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article 16वें कोयला सत्याग्रह का पूर्ण समर्थन जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी, लोक जनशक्ति पार्टी
Next Article कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों का समीक्षा किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti November 13, 2026
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026
प्रोजेक्ट विद्या से ग्रामीण बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा और कौशल विकास के जरिए भविष्य संवार रहा वेदांता पावर
CHHATTISGARH sakti November 13, 2026
धान खरीदी से पहले किसानों का फूटा आक्रोश! पंजीयन और रकबा संशोधन की गड़बड़ियों पर कांग्रेस का तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों किसानों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya November 13, 2026

Popular Post

अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 08 लीटर मदिरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
CHHATTISGARH RAIGARH
पूर्व मंत्री उमेश पटेल के समक्ष कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव के नेतृत्व में रामचंद्र का शर्मा का कांग्रेस प्रवेश,
CHHATTISGARH RAIGARH
प्रोजेक्ट विद्या से ग्रामीण बच्चों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, शिक्षा और कौशल विकास के जरिए भविष्य संवार रहा वेदांता पावर
CHHATTISGARH sakti
धान खरीदी से पहले किसानों का फूटा आक्रोश! पंजीयन और रकबा संशोधन की गड़बड़ियों पर कांग्रेस का तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों किसानों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?