Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुबह से शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की ऑन ग्राउंड प्रोग्रेस देखने निकले वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सुबह से शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की ऑन ग्राउंड प्रोग्रेस देखने निकले वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

सुबह से शहर के विभिन्न प्रोजेक्ट्स की ऑन ग्राउंड प्रोग्रेस देखने निकले वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 7, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read
IMG 20250407 WA0024

नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन, पटेलपाली सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

शहर के आउटर में फोर लेन होने वाली सड़कों का काम तेजी से आगे बढ़ाने के दिए निर्देश

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बारिश के पूर्व निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने के सभी निर्माण एजेंसीज को दिए निर्देश

रायगढ़, 7 अप्रैल 2025/ वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज सुबह से रायगढ़ शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स की ऑन ग्राउंड प्रोग्रेस देखने पहुंचे। इसके साथ ही इस वित्तीय वर्ष के बजट में स्वीकृत कार्यों की रूपरेखा के बारे में फील्ड निरीक्षण कर जानकारी ली। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि विकास कार्यों से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा करवाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। जिससे यहां के नागरिकों को इन जन सुविधाओं का लाभ शीघ्र मिल सके।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सबसे पहले ऑक्सीजोन का निरीक्षण किया। ऑक्सीजोन की एंट्री में बीटी सड़क के साथ पार्किंग एरिया में स्टैम्प कंक्रीट का फ्लोर बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संडे मार्केट के संचालन के लिए समुचित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने ऑक्सीजोन में प्लांटेशन, ओपन एयर जिम और कम्युनिटी स्पेस निर्माण के बारे में भी जानकारी ली। यहां उन्होंने बारिश के पहले सिविल वर्क का काम पूरी तेजी से करने के निर्देश दिए और प्लांटेशन की तैयारी करने के लिए कहा। ताकि बारिश में पौधरोपण का कार्य किया जा सके। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मरीन ड्राइव में बन रहे नालंदा परिसर निर्माण का भी जायजा लिया। यहां चल रहे फाउंडेशन वर्क का मुआयना किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भवन के स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए मजबूत फाउंडेशन तैयार किए जाए। यहां उन्होंने लाइब्रेरी भवन के सामने लॉन स्पेस में भी छात्रों के लिए ओपन सीटिंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने मरीन ड्राइव में कयाघाट में बजट में स्वीकृत हुए पुल निर्माण के संबंध विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से बारिश के दिनों में भी लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और अन्य सड़कों से ट्रैफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने मरीन ड्राइव के इस हिस्से के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, पार्षद श्री सुरेश गोयल, पार्षद श्री अमित शर्मा, पार्षद श्री मुक्ति नाथ प्रसाद, श्री उमेश अग्रवाल, श्री मुकेश जैन, श्री संजय अग्रवाल, श्री बलवीर शर्मा, श्री दिबेश सोलंकी, श्री गणेश अग्रवाल, श्री सुरेंद्र पांडे, श्री मनीष पांडे, श्री शैलेश माली, श्री सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी पटेलपाली मंडी के निरीक्षण में भी पहुंचे। इसे आदर्श मंडी के रूप में विकसित किया जा रहा है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने यहां अब तक हुए कार्यों के बारे में निर्माण एजेंसी से जानकारी ली। यहां शेड निर्माण और चबूतरे में स्टैम्प कंक्रीट लगाने का काम किया गया है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रवेश मार्ग को डामरीकृत करने के साथ ही आकर्षक फ्रंट गेट का निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था और बायो वेस्ट से कंपोस्ट निर्माण के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी आए व्यापारियों से निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा भी की। श्री धूपचंद यादव ने बताया कि मंडी परिसर का काम तेजी से और गुणवत्ता के साथ हो रहा है। चबूतरों में शेड लगने के साथ ही यहां फ्लोर को मजबूती से तैयार किया जा रहा है जिससे ये लंबे समय तक चलें। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बारिश के पहले काम को पूरी तेजी से गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश क्षत्रिय, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*फोर लेन होंगी शहर के आउटर की सड़कें, वित्त मंत्री श्री चौधरी पहुंचे निरीक्षण में*
शहर में प्रवेश करने वाली सड़कें फोर लेन की जाएंगी। बजट में इसके लिए स्वीकृति मिलने के बाद अब सड़क निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी आज सुबह प्रशासनिक अमले के साथ सड़क निर्माण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने ढिमरापुर से कोतरा रोड तक बनने वाली सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने ईई पीडब्ल्यूडी से इस सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। जिससे इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम हो। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इसके अलावा अन्य सड़कों के काम भी जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250405 WA0034 एसबीआई क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय रायगढ़ ने ग्रामीण प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित
Next Article IMG 20250117 WA0043 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार-2025 अंतर्गत आमजन की समस्याओं का किया जाएगा निराकरण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 14, 2026
Screenshot 2026 06 14 21 08 25 10 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
विश्व रक्तदाता दिवस पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन।
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260614 WA0000
ग्राम मकरी की बेटी विजया लक्ष्मी चौहान ने रचा सफलता का इतिहास, 10वीं में 86.3% अंक प्राप्त कर बनीं प्रथम
CHHATTISGARH खरसिया June 14, 2026
IMG 20260612 WA0002
खरसिया को मिली 4.82 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात
CHHATTISGARH खरसिया June 12, 2026
IMG 20260610 WA0014
विश्व पर्यावरण दिवस 2026 पर खरसिया में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष सेमिनार आयोजित
CHHATTISGARH खरसिया June 10, 2026

Popular Post

IMG 20260614 WA0011
अवैध बोर खनन करते हुए सुमित्रा बोरवेल की मशीन जब्त
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?