Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260807 WA0001
छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260807 WA0000
रायगढ़ के बजरंगपारा वार्ड 42 के रहवासियों ने मीना बाजार की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260806 WA0024
एकलव्य छात्रावास में नौवीं के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी, परिजनों ने अधीक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260806 WA0023
शिक्षा और सशक्त नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत : रामचंद्र शर्मा,इंडिया CSR के राष्ट्रीय सेमिनार में गूंजे परिवर्तन के विचार, उद्योग जगत, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ रहे मौजूद
CHHATTISGARH RAIGARH
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Admin
Admin August 7, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
Share
6 Min Read
IMG 20260807 WA0001

महिला से जबरन दुष्कर्म के विरोध पर ईंट से प्राण घातक चोट पहुंचाया, 10 माह की मासूम बच्ची की भी गला घोंटकर ली थी जान

आरोपी के हाथ में चोंट के निशान और अहम सबूतों से आरोपी तक पहुंची पुलिस, मनोवैज्ञानिक पूछताछ में टूटा आरोपी, हत्या-दुष्कर्म का जुर्म कबूला

एसएसपी शशि मोहन सिंह : “21 दिन में डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाना टीमवर्क, धैर्य और वैज्ञानिक विवेचना का परिणाम”

रायगढ़ :- 06 अगस्त 2026। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम पुत्री की निर्मम हत्या के बहुचर्चित अंधे कत्ल की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस ने सुलझाते हुए 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अत्यंत संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण इस प्रकरण की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। उनके निर्देशन में थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा गांव में कैंप लगाकर लगातार साक्ष्य जुटाए गए और वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई विवेचना के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

- Advertisement -
Ad image

img 20260807 wa00028391155101708830919

घटना के संबंध में 16 जुलाई 2026 को ग्राम छापरपानी की महिला ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 35 वर्षीय मौसेरी बहन, जिसके पति की मृत्यु के बाद मानसिक स्थिति सामान्य नहीं रहती थी, गांव के प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान में अपनी 10 माह की पुत्री के साथ रह रही थी। उसी दिन सुबह महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जबकि उसकी 10 माह की पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। महिला के सिर एवं चेहरे पर किसी भारी वस्तु से गंभीर चोट के निशान थे। उपचार के दौरान महिला की भी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना लैलूंगा पुलिस, एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य संकलित किए। मामले में थाना लैलूंगा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 230/2026 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटनास्थल सुनसान होने, प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिलने तथा महिला का किसी से विवाद नहीं होने के कारण जांच बेहद चुनौतीपूर्ण थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव ने ग्राम छापरपानी में लगातार कैंप लगाकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को लगाये मुखबीरों से ग्राम कोड़ासिया निवासी भिखारीराम नागवंशी (65 वर्ष) के घटना के संबंध में जानकारी और अहम सबूत मिले । संदेह के आधार पर उसे पहले भी पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसके हाथ में चोट का निशान था, लेकिन उसने घटना से इंकार किया।

पुलिस ने वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह प्रहलाद बेहरा के खेत स्थित बोर मकान पहुंचा, जहां महिला अपनी बच्ची के साथ सो रही थी। उसने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने वहां रखी ईंट से उसके सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने बेशुध महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पास में मौजूद 10 माह की बच्ची के रोने पर आरोपी ने उसका गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खेत के रास्ते अपने ठिकाने पहुंचा, घटना के समय पहनी हुई धोती बदलकर छिपा दी जिसमें खून के निशान थे ।

आरोपी के निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई धोती पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपी को हत्या एवं दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में दुष्कर्म के प्रासंगिक धाराओं धारा 64, 66 BNS जोड़ते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर इस जघन्य दोहरे हत्याकांड के सफल खुलासे में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रीतम बघेल, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक चमार साय, विनोद कुजूर एवं विनोद कुजूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश :

“संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण अपराधों के खुलासे में वैज्ञानिक जांच, सतत निगरानी और टीमवर्क सबसे बड़ी ताकत है। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध जघन्य अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20260807 WA0000 रायगढ़ के बजरंगपारा वार्ड 42 के रहवासियों ने मीना बाजार की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260807 WA0001
छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा August 7, 2026
IMG 20260807 WA0000
रायगढ़ के बजरंगपारा वार्ड 42 के रहवासियों ने मीना बाजार की अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार
CHHATTISGARH RAIGARH August 7, 2026
IMG 20260806 WA0024
एकलव्य छात्रावास में नौवीं के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी, परिजनों ने अधीक्षक पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
CHHATTISGARH sakti August 6, 2026
IMG 20260806 WA0023
शिक्षा और सशक्त नेतृत्व से ही बनेगा विकसित भारत : रामचंद्र शर्मा,इंडिया CSR के राष्ट्रीय सेमिनार में गूंजे परिवर्तन के विचार, उद्योग जगत, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ रहे मौजूद
CHHATTISGARH RAIGARH August 6, 2026
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां
CHHATTISGARH RAIGARH August 6, 2026

Popular Post

IMG 20260807 WA0001
छापरपानी डबल मर्डर और दुष्कर्म कांड का खुलासा: 21 दिन बाद 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, वैज्ञानिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ से रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?