Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुने मकान से हुई चोरी में धरमजयगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में वारदात का किया खुलासा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 221105
डैम किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, गले-पर चाकू के निशान, चेहरे को पत्थर से
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260512 WA0001
सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल, ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सुने मकान से हुई चोरी में धरमजयगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में वारदात का किया खुलासा

सुने मकान से हुई चोरी में धरमजयगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 48 घंटे में वारदात का किया खुलासा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 27, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240927 WA0029

रायगढ़ । धरमजयगढ़ के पतरापारा क्षेत्र में बीते दिनों चोरी की घटना सामने आई है। 24 सितंबर को श्री महावीर प्रसाद वर्मा (उम्र 86 वर्ष) ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके सुने घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर की आलमारी से सोने का सिक्का, जेवरात (जिसमें बाली, मंगलसूत्र, कंगन आदि शामिल हैं) और नकदी लगभग ₹45,000 रुपये समेत कुल ₹2,80,000 रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि वे 08 सितंबर को अपनी नतनीन का जन्मदिन मनाने राजनांदगांव गए थे और 24 सितंबर की शाम जब वे घर लौटे, तब चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़, श्री सिद्धांत तिवारी और थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, माल-मुल्जिम की पतासाजी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीआई कमला पुसाम ने सक्रिय मुखबिरों से जानकारी जुटाकर थाना क्षेत्र के संदिग्धों और पूर्व के अपराधियों से पूछताछ की। इसी क्रम में आदतन अपराधी सागर सारथी उर्फ चेमे (उम्र 21 वर्ष, निवासी तुर्रापारा) को हिरासत में लिया गया। कड़ी पूछताछ के बाद सागर ने अपने साथियों, रोहन सारथी उर्फ विपुल सारथी (उम्र 18.6 वर्ष, निवासी तुर्रापारा) और एक अपचारी बालक के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपी सागर सारथी ने अपने मेमोरेंडम बयान में बताया कि चोरी की नकदी में से उसने ₹2000-₹2000 रुपये अपने दोनों साथियों को दिए, जबकि चोरी किये सोने के जेवरातों को बिक्री के लिए अपने साथी सुमीत उर्फ सर्किट निवासी घरघोड़ा को नकदी ₹7000 के साथ दिया है और चोरी किए गए चांदी के जेवरातों को उसने तुर्रापारा के एक खेत में छिपा दिया था।
बरसात के बावजूद थाना प्रभारी कमला पुसाम और उनकी टीम ने खेत में छिपाए गए चोरी के सामान को बरामद किया, जिसमें 1 चांदी की चूड़ी, 1 जोड़ा चांदी की पायल, 1 चांदी का छोटा शिवलिंग, 1 चांदी का त्रिशूल, और 1 चांदी का छल्ला, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹13,000 है। साथ ही, आरोपी सागर सारथी से ₹1000 नकद भी जब्त किए गए। अन्य दोनों आरोपियों को दबिश देकर हिरासत में लिया गया जिनसे भी चोरी में हिस्सेदारी के ₹2000-₹2000 रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी सुमीत उर्फ सर्किट अपने घर से फरार है, धरमजयगढ़ पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में जुटी हुई है ।

गिरफ्तार आरोपी सागर सारथी आदतन प्रवृति का आरोपी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी और मारपीट के कुल 5 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सक्षम न्यायालय न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में, थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर और उनकी टीम के एएसआई डेविड टोप्पो, आरक्षक संतराम पटेल, विजय राठिया, कमलेश राठिया, ललित राठिया, अनूप जॉनशन, बीरबल टोप्पो, महिला आरक्षक संपत्ति भगत, संगीता भगत और एम्ब्रेंसिया टोप्पो ने 48 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। उनकी इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240927 WA0028 ऑपरेशन मुस्कान में चक्रधरनगर पुलिस को मिली एक और सफलता: रायपुर से लापता नाबालिग बालिका की बरामदगी, आरोपी को किया गिरफ्तार
Next Article IMG 20240927 WA0030 रायगढ़ पुलिस का साइबर सुरक्षा पर जागरूकता अभियान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260513 WA0004
लैलूंगा अस्पताल का शव वाहन बना कमाई का जरिया? सरकारी नि:शुल्क सेवा पर उठे गंभीर सवाल, सिस्टम की चुप्पी से बढ़ा विवाद
CHHATTISGARH RAIGARH लैलूंगा May 13, 2026
IMG 20260513 WA0003
ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के सबसे बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश, ब्लैक मनी को हवाला के नोट से व्हाइट करने वाले संगठित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH May 13, 2026
IMG 20260512 WA0007
रायगढ़ में इस्कॉन के प्रचार-प्रसार हेतु महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026
IMG 20260512 221105
डैम किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, गले-पर चाकू के निशान, चेहरे को पत्थर से
CHHATTISGARH RAIGARH May 12, 2026
IMG 20260512 WA0001
सुशासन त्योहार में दिखी सादगी की मिसाल, ग्रामीणों संग कतार में लगे अधिकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 12, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?