Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सभी अधिकारी-कर्मचारी जनता के सेवक, जनता के हित में काम करना हमारा कर्तव्य : कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » सभी अधिकारी-कर्मचारी जनता के सेवक, जनता के हित में काम करना हमारा कर्तव्य : कलेक्टर

सभी अधिकारी-कर्मचारी जनता के सेवक, जनता के हित में काम करना हमारा कर्तव्य : कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20241025 WA0047

कोरबा 25 अक्टूबर 2024/ शासन की योजनाओं का आमजनों को लाभ पहुंचाने के लिए तथा योजनाओं की जानकारी देते हुए शिकायतों का निराकरण आज करतला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोथारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी सहित सभी अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस दौरान ग्रामीणों से आवेदन भी प्राप्त किए गए। शिविर में प्राप्त मांग संबंधी आवेदनों का परीक्षण कर समस्या का निराकरण के निर्देश दिए गए। कुल 268 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 82 आवेदन का शिविर स्थल पर निराकरण कर दिया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले ही पीएम आवास के हितग्राहियों को प्रथम किश्त की राशि जारी हुई है, आप सभी उस राशि का सदुपयोग करें एवं शीघ्रता से अपना आवास पूर्ण कराए। आवास निर्माण या किसी भी शासकीय कार्य के लिए किसी शासकीय अशासकीय व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग करने पर उसकी शिकायत पुलिस या जिला प्रशासन को करें, उस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को जनता का सेवक बताते हुए कहा कि जनहित का कार्य करना सभी अधिकारी-कर्मचारियों का कर्तव्य है। कलेक्टर ने वन-टू-वन चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वसंत ने शिविर में प्राप्त आवेदन के संबंध में कहा कि जो भी मांग आई है उसका परीक्षण कराकर निराकरण किया जाएगा। शिकायत संबंधी आवेदन की जांच कराकर समय सीमा में निराकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में डीएमएफ अंतर्गत पूर्ण हो चुके कार्यों के भुगतान के संबंध में जनपद सीईओ को डिमाण्ड के लिए निर्देशित किया गया है। पूर्ण कार्यों का शीघ्र ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अन्य कार्यों के संबंध में शासन से आबंटन आने पर भुगतान की कार्यवाही की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कोरबा जिले के सभी जर्जर आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवन के बदले भवन स्वीकृत किए गए हैं। 04 नवंबर से करतला विकासखण्ड सहित अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को सुबह का नाश्ता प्रदान किया जाएगा और डीएमएफ से स्कूल तथा आंगनबाड़ी में भोजन पकाने के लिए गैस की व्यवस्था की जा रही है। गैस उपलब्ध होने पर आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में भोजन पकाने के दौरान लकड़ी का उपयोग नहीं होगा और रसोईयों को धुंए से मुक्ति मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने शिविर में आए आमजनो से ऑनलाइन ठगी, इनाम, लॉटरी जीतने के नाम पर होने वाले साइबर क्राइम से भी सावधान रहने एवं किसी भी अंजान व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड, पिन नंबर नहीं देने के लिए कहा। श्री तिवारी ने कहा कि कोरबा पुलिस आपकी सहायता के लिए है। आम नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बेझिझक नजदीकी थानों एवं एसपी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों यातायात नियमों का पालन करने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने का आग्रह किया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता कंवर एवं गांव की सरपंच ने भी संबोधित किया और कहा कि यह खुशी की बात है कि कोथारी में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। शिविर में एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

*नन्हे शिशुओं को कराया गया अन्नप्राशन एवं बच्चों को दी गई सुपोषण टोकरी -*
महिला एवं बाल विकास द्वारा शिविर में विभागीय योजनाओं के तहत 05 नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। जिसके अंतर्गत स्वाति, आर्यन, रोनित, जियांशी, खुशीका शामिल है। इसी प्रकार 04 बच्चे अलीशा, ध्रुवेश, आशीष, नित्या को सुपोषण टोकरी भी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।

*शासकीय योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका का किया गया वितरण -*
शिविर में जनसंपर्क विभाग द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान कर शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही शासकीय योजनाओं के संबंधित जनमन पत्रिका का वितरण भी किया गया।
स. क्र./कमलज्योति/सुरजीत/

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241025 WA0046 राजस्व मामले में शिथिलता बरतने पर तीन तहसीलदारों को नोटिस
Next Article IMG 20241025 WA0049 सड़कों का मरम्मत कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में त्वरित गति से हो रहा संधारण कार्य

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

Screenshot 2026 05 22 17 40 57 46 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
वेदांता लिमिटेड ने लॉन्च की ‘विविध वर्स’ — एक प्रीमियम पत्रिका, जहां भारत की अनेक दुनिया और विविध दृष्टिकोण एक साथ मिलते हैं
CHHATTISGARH May 22, 2026
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?