मुंगेली, 07 मार्च 2025// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार श्रमिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने और उन्हें पंजीकृत करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कोदूकापा और पथरिया विकासखण्ड के ग्राम हिंछापुरी में 06 मार्च को श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 43 नए श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जबकि 07 श्रमिकों का नवीनीकरण किया गया। जिला श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने बताया कि शिविर में उपस्थित श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं, श्रमेव जयते एप के माध्यम से पंजीयन और योजनाओं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिकगण उपस्थित रहे।
श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 43 श्रमिकों हुआ का पंजीयन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
