Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लोकसभा निर्वाचन: इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » लोकसभा निर्वाचन: इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग

लोकसभा निर्वाचन: इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 7, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240207 WA0011

रायगढ़, 7 फरवरी 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान सीमावर्ती इलाकों में लॉ-एंड ऑर्डर व्यवस्था व अंतर्राज्यीय समन्वय को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिसा के 8 जिलों के कलेक्टर और एसपी की महत्वपूर्ण बैठक झारसुगुड़ा में आयोजित हुई। आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, श्री हिमांशु कुमार लाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट झारसुगुड़ा के सभाकक्ष में हुई बैठक में रायगढ़ से कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव व सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट शामिल हुए। रायगढ़ के अलावा सारंगढ़-बिलाईगढ़, जशपुर और ओडिसा के झारसुगुडा, बरगढ़, सुंदरगढ़, संबलपुर, पदमपुर जिलों के कलेक्टर-एसपी बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने निर्वाचन के दौरान लॉ-ऑर्डर बनाए रखने को लेकर दोनों राज्यों के मध्य इंटेलिजेंस और सूचनाओं के आदान-प्रदान और रणनीतिक समन्वय पर जोर दिया। जिसमें प्रमुख रूप से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांवों की सूची व यहां की जरूरी सूचनाएं दोनों राज्यों के मध्य आपस में साझा की जायेगी। अवैध हथियार एवं शराब परिवहन पर कार्यवाही हेतु सूचनाएं, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों, आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों की सूची का आदान-प्रदान होगा। जिससे उन पर नजर रखी जा सके। अन्य राज्यों के सीमावर्ती जिलों में निरुद्ध अपराधियों के लंबित एवं स्थायी वारंटों की जानकारी का आदान-प्रदान करना एवं वारंटों की तामील हेतु प्रयास करने को लेकर चर्चा की गई। पिछले चुनाव के दौरान अपराधों में शामिल अपराधियों की सूची भी साझा किए जाने को लेकर अधिकारियों के बीच समन्वय से काम करने को लेकर सहमति बनी।
कलेक्टर श्री गोयल ने इंटर स्टेट मीटिंग में सीमावर्ती पुलिस स्टेशनों में निरंतर संचार के लिए छत्तीसगढ़ में ओडिशा राज्य के ऑपरेटर के साथ ओडिशा के सीमावर्ती पुलिस स्टेशन में और छत्तीसगढ़ राज्य के ऑपरेटर के साथ वायरलेस सेट रखे जाने पर भी बल दिया जिससे त्वरित रूप से सूचनाएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचे और कार्यवाही सुनिश्चित हो। चुनाव में शराब, ड्रग्स, कैश, वोटर को लुभाने के लिए बांटने वाले सामग्रियों के परिवहन की निगरानी के लिए इंटर बॉर्डर जांच चौकियां बनाने और उनमें समन्वय के साथ दोनों राज्यों की पुलिस टीम की तैनाती और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल के लिए साझा रणनीति के साथ काम करने को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच सहमति बनी। इसके साथ ही जो इंटर स्टेट बॉर्डर से आवागमन के प्रमुख और वैकल्पिक मार्ग के क्रॉस प्वाइंट की जानकारी साझा की जायेगी जिससे यहां कड़ी निगरानी की जा सके।
बैठक में कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री के.एल.चौहान, एसपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्री आशुतोष सिंह, कलेक्टर सुंदरगढ़ डॉ.गवली पराग हर्षद, कलेक्टर झारसुगुड़ा सुश्री अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा श्री परमार स्मित परषोत्तम दास, एसपी संबलपुर श्री मुकेश भामू, एसपी बरगढ़ श्री प्रहलाद सहाय मीणा, एसडीएम सारंगढ़ श्री वासु जैन, प्रोबेशनर आईएएस झारसुगुड़ा सुश्री सस्या रेड्डी, प्रोबेशनर आईएएस संबलपुर सुश्री ए.स्नेहा, एसडीएम जशपुर श्री प्रदीप राठिया, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा, एसडीओपी जशपुर श्री विनोद कुमार, मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल बैठक में उपस्थित रहे।
*प्राथमिकता में हो गोदामों की जांच*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में निर्वाचन क्षेत्रों में गोदामों की जांच प्राथमिकता से करने की बात रखी। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में गैर पंजीकृत गोदामों में मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटने वाली सामग्रियों को जमा कर के रखने की घटनाएं सामने आती है। अत: पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर ऐसे गोदामों की जांच किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने साथ ही कहा कि बैंकिंग सेक्टर व ऑनलाईन डिलीवरी जैसे माध्यमों पर भी सतत् निगरानी आवश्यक है।
*वाहनों के आवाजाही पर भी रखी जाए कड़ी नजर*
कलेक्टर श्री गोयल ने सीमावर्ती इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों के साथ छोटे वाहनों की भी कड़ी निगरानी की बात रखी। उन्होंने कहा कि इसमें सूचना तंत्र की भूमिका अहम है। क्योंकि कई बार वाहनों में छिपाकर धनराशि, आभूषण, मदिरा तथा बांटने वाली सामग्री का परिवहन किया जाता है। जिसे रोकने के लिए आपसी समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240131 WA0036 किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि जल्द दी जाएगी
Next Article IMG 20240207 WA0014 महतारी वंदन योजना के तहत भराए जा रहे हैं आवेदनों का कलेक्टर ने लिया जायजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?