Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़: साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260516 WA0009
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 सटोरिये गिरफ्तार 
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260516 WA0005
जंगल मे मिली ग्रामीण की लाश .. हाथी के हमले से मौत
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़
IMG 20260516 WA0007
सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » रायगढ़: साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित

रायगढ़: साइबर अपराध रोकने पुलिस और बैंक की समन्वय बैठक आयोजित

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 28, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read
IMG 20241128 WA0040

रायगढ़ । बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और ठगी के शिकार लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में पुलिस और बैंक प्रबंधकों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता साइबर डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय ने की। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस और बैंक के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इससे न केवल ठगी गए पैसे को तेजी से वापस दिलाने में मदद मिलेगी, बल्कि साइबर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय के दायरे में लाने में भी सफलता मिलेगी।
श्री उपाध्याय ने बताया कि साइबर अपराधी “म्यूल अकाउंट होल्डर्स” का उपयोग कर ठगी की रकम को ट्रांसफर करते हैं। ये अकाउंट होल्डर अक्सर मामूली रकम लेकर अपने दस्तावेज देकर बैंक खाते खोलते हैं और फिर इन्हें अपराधियों को सौंप देते हैं। बैठक में बैंक अधिकारियों को ऐसे म्यूल अकाउंट होल्डर्स की पहचान कर कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की गई।
बैठक में डीएसपी अभिनव ने साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में बैंक की भूमिका को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से फर्जी खातों की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज, और अन्य संबंधित जानकारी समय पर उपलब्ध कराने की अपील की। साथ ही, कोर्ट के आदेश मिलने पर पीड़ितों को राशि वापस करने में देरी न करने कहा।
ठगी की रकम जल्द से जल्द होल्ड कराने और पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच समयसीमा चर्चा की गई। समन्वय बढ़ाने के लिए एक कोर व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया। इसके अलावा, सभी संचार आधिकारिक मेल के माध्यम से ही किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
बैठक में जिले के सभी बैंक प्रबंधकों ने हिस्सा लिया और अपने सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने अपनी लीगल टीम के माध्यम से पुलिस को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।
बैठक में साइबर डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के साथ साइबर सेल के हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, राजेश पटेल, कांस्टेबल प्रशांत पंडा, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, गजेंद्र प्रधान और प्रमोद सागर मौजूद थे। यह बैठक साइबर अपराधों के विरुद्ध पुलिस और बैंक के बीच समन्वय का एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जिससे जिले में साइबर अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241128 WA0039 ग्राम सरडामाल में अवैध महुआ शराब का भंडाफोड़, कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई
Next Article IMG 20241128 WA0042 हमारी प्राथमिकता मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260516 WA0009
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 सटोरिये गिरफ्तार 
CHHATTISGARH sakti May 16, 2026
IMG 20260516 WA0005
जंगल मे मिली ग्रामीण की लाश .. हाथी के हमले से मौत
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़ May 16, 2026
IMG 20260516 WA0007
सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल
CHHATTISGARH RAIGARH May 16, 2026
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?