Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्माण कार्यों की प्रगति मॉनिटर करने तय करें साप्ताहिक लक्ष्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » निर्माण कार्यों की प्रगति मॉनिटर करने तय करें साप्ताहिक लक्ष्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

निर्माण कार्यों की प्रगति मॉनिटर करने तय करें साप्ताहिक लक्ष्य-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 15, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240215 WA0030

रायगढ़, 15 फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करने संबंधित विभागों की बैठक ली। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि सभी निर्माण एजेंसी उनके विभाग में चल रहे कार्यों की पूर्णता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर लें तथा उसी के अनुसार काम के प्रगति की मॉनिटरिंग करें। जिससे काम समय-सीमा के भीतर पूरे हो सकें।
कलेक्टर श्री गोयल ने जिले में चल रहे सड़क, पुल पुलिया, भवनों के निर्माण कार्य की एजेंसीवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सेतु डिविजन के कार्यों के अद्यतन प्रगति के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने कार्यपालन अभियंता को लैलूंगा के पाकरगांव मार्ग पर खारुन नदी पर अप्रारंभ कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां ठेकेदार द्वारा काम में ढिलाई की जा रही है वहां नियमानुसार कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश कलेक्टर श्री गोयल ने दिए। पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जिले निर्माणाधीन प्रमुख सड़कों खरसिया से पत्थलगांव, पूंजीपथरा से मिलूपारा और रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग में पिछली समीक्षा के पश्चात अब तक हुई प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रति सप्ताह का टारगेट निर्धारित कर काम की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने भवनों के गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के साथ दरवाजों व खिड़की दरवाजों को फिटिंग का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी निर्माण पीएमजीएसवाई के कार्यों की समीक्षा भी विस्तार से की। उन्होंने ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश पीएमजीएसवाई के अमले को दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण के अनुरूप उसके भार वहन क्षमता के अनुसार सड़कों में हाइट बेरियर लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी निर्माण कार्यों के समीप उस कार्य से संबंधित सूचना पटल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने इसके साथ ही बैठक में आरईएस, एडीबी, नेशनल हाईवे, जल संसाधन विभागों के कार्य की भी समीक्षा की। इस मौके पर ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, ईई आरईएस श्री एल.एल चौहान, ईई केलो परियोजना श्री पी.आर. फुलेकर, पीएमजीएसवाय श्री विनोद कुमार मिंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*लापरवाही पर ठेकेदारों के विरुद्ध अनुबंध शर्तों के अनुसार करें कार्यवाही*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में सभी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि जो भी ठेकेदार काम नही कर रहे हैं, या काम में लापरवाही कर बरत रहे हैं उनके विरुद्ध अनुबंध शर्तों के अनुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
*नहरों से जल वितरण में अवरोध की दें रिपोर्ट*
कलेक्टर श्री गोयल ने जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंताओं से उनके अंतर्गत आने वाले जलाशयों से नहर वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नहरों से जल आपूर्ति में किसी प्रकार की रुकावट है तो उसका फील्ड सर्वे करवाकर रिपोर्ट दें। जिससे आगे जरूरी कार्यवाही की जा सके। इसी प्रकार उन्होंने सभी जलाशयों से सिंचित रकबे के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने जलाशयों के रख-रखाव को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने केलो परियोजना के शेष बचे कार्यों के लिए बजट में राशि स्वीकृत होने के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240215 WA0029 कलेक्टर के निर्देशन में सीईओ और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से फिल्ड में जाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो का किया निरीक्षण
Next Article IMG 20240215 WA0031 लैंगिक उत्पीडऩ के प्रावधानों के संबंध में महिलाओं में जागरूकता जरूरी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कैग की रिपोर्ट पर विधानसभा मे बहस , ढेरों काम बगैर ग्रामसभा के मंजूरी के हुए
CHHATTISGARH रायपुर July 16, 2026
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?