Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…

जशपुर में झाड़-फूंक के नाम पर दरिंदगी: युवती से गैंगरेप कर बनाया मां, तांत्रिक समेत दो दरिंदे गिरफ्तार…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 19, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250319 WA0042

जशपुर, बगीचा : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। झाड़-फूंक के नाम पर एक 28 वर्षीय आदिवासी युवती को नशीली दवा पिलाकर बारी-बारी से गैंगरेप किया गया। वहशी दरिंदों ने युवती को धमकी देकर चुप करा दिया, लेकिन जब उसने 28 फरवरी 2025 को एक बच्चे को जन्म दिया, तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तांत्रिक किशोर पंडा और उसके साथी दिलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

इलाज के नाम पर बुनी गई हैवानियत की साजिश
पीड़िता के अनुसार, पिछले साल जुलाई में उसे पेट दर्द की शिकायत हुई थी। दवाओं से कोई आराम नहीं मिलने पर उसने अपने परिचित दिलेश्वर यादव से मदद मांगी। दिलेश्वर ने उसे झाड़-फूंक के नाम पर जड़ी-बूटी देने का झांसा दिया और 25 जुलाई 2024 की शाम उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर बगीचा क्षेत्र के एक झोपड़ीनुमा ढोंगी धाम में ले गया, जहां पहले से ही तांत्रिक किशोर पंडा मौजूद था।

नशीली दवा पिलाई और फिर हैवानियत की हदें पार
धोखे से एक गिलास में कथित दवाई पिलाकर युवती को बेहोश कर दिया गया। इसके बाद दोनों दरिंदों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर किसी से भी इस बारे में बताया, तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। इस खौफ के चलते पीड़िता ने महीनों तक चुप्पी साधे रखी। लेकिन जब उसने बच्चे को जन्म दिया, तो उसके पास सच उजागर करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा।

गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहे थे दरिंदे, पुलिस ने दबोचा
पीड़िता की शिकायत पर एसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70(1) के तहत केस दर्ज किया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की फिराक में हैं, लेकिन मुखबिर और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस की सख्त कार्रवाई, दरिंदे सलाखों के पीछे
पूछताछ में किशोर पंडा और दिलेश्वर यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को 18 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसडीओपी दिलीप कोसले, निरीक्षक रामसाय पैंकरा, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह, आरक्षक विनोद यादव और सीएएफ बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जशपुर पुलिस ने दिखाई सख्ती – महिलाओं के खिलाफ अपराध पर जीरो टॉलरेंस
एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ अपराध पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। झाड़-फूंक और अंधविश्वास के नाम पर होने वाले ऐसे जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।”

कब तक महिलाएं अंधविश्वास की बलि चढ़ती रहेंगी?
यह घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है – कब तक समाज में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का शोषण होता रहेगा? कब तक ऐसे वहशी दरिंदे भोले-भाले लोगों की आस्था का फायदा उठाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करते रहेंगे? यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि समाज के उस अंधेरे कोने की एक झलक है, जहां अभी भी अंधविश्वास की आड़ में हैवानियत पल रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने पीड़िता को न्याय की उम्मीद दी है, लेकिन जरूरत इस बात की है कि ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि फिर कोई तांत्रिक या ढोंगी किसी मासूम की जिंदगी बर्बाद करने की हिम्मत न कर सके!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250319 WA0041 वेदांता ग्रुप की जंगल पर डकैती! 85 एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जा, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस…
Next Article IMG 20250319 WA0044 योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाने में सरपंचों की अहम भूमिकाः कलेक्टर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260521 WA0013
सड़क हादसे में ट्रांसपोर्टर सहित ड्राइवर की मौत दो अन्य की हालत गंभीर
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260521 205551
आम के पेड़ पर झूलती मिली ग्रामीण की लाश, गांव में फैली सनसनी
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा May 21, 2026
IMG 20260520 WA0014
3 जून को जिला पं. अध्यक्ष सालिक साय का नई दिल्ली में होगा सम्मान
CHHATTISGARH जशपुर May 20, 2026
IMG 20260520 WA0013
गॉव मे दिखा दुर्लभ सफेद भालू वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
CHHATTISGARH May 20, 2026
IMG 20260520 WA0011
घरघोड़ा नप का अदभुत कारनामा 93 लाख रूपये स्वीकृत तालाब में दूसरे तालाब जलकुंभी डंप, सीएमओं ने बरती सख्ती दी हटाने के निर्देश
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 20, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?