Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गाँधी भवन में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को साल श्रीफल देकर किया सम्मान
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » गाँधी भवन में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को साल श्रीफल देकर किया सम्मान

गाँधी भवन में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को साल श्रीफल देकर किया सम्मान

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read
IMG 20240314 WA0033

बेमेतरा 14 मार्च 2024:-आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 एवं सभी निर्वाचनों में नागरिकों द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने एवं उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग कर उनमे जागरूकता लाने के उद्देश्य से जिले में उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाए जा रहे है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीण भी इन कार्यक्रमों में रूचि दिखा रहें और बढ़ चढ़कर जागरूकता अभियान में शामिल हो रहे है।
इसी क्रम में आज गुरुवार के जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में स्थित गाँधी भवन में वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों में मतदान के प्रति जागरूकता दिलाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह रखा गया | इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के द्वारा वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं को साल व श्रीफल देकर सम्मान किया, एवं साथ-साथ समस्त अधिकारीयों ने भी वरिष्ठ नागरिकों को साल श्रीफल देकर सम्मान किया | इस दौरान उन्हें और उनके परिवार के मतदाताओं को मतदान करने प्रेरित किया गया। बेमेतरा ज़िले में 80 वर्ष से अधिक आयु के लगभग चार हजार मतदाता हैं | कार्यक्रम में मतदाताओं के लिए डमी ईव्हीएम मशीन की व्यवस्था की गई थी जिसमे सभी बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डालने का अभ्यास किया | इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुड्डू लाल जगत, जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, अपर कलेक्टर डा.अनिल वाजपेयी, एसडीएम घनश्याम तंवर, सीएमओ भूपेंद्र उपाध्याय, स्वीप कार्यक्रम के आइकॉन दिलहरण प्रसाद तिवारी, मास्टर ट्रेनर सुनील झा सहित जिले के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे |
कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रम में आये हुये वृद्धजनों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान देने के लिए प्रेरित किया और सभी को मतदान करने की अपील की | उन्होंने कहा की आपका एक मत बहुमूल्य हैं सभी को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए । आपका एक मत राष्ट्र के निर्माण में और एक विकसित जिला सहित विकसित राष्ट्र बनाने का निर्धारण करता है | इसके लिए आपको सही उम्मीदवार को चयनित करना चाहिए। उन्होंने कहा की वर्तमान में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा सुविधा भी दी गई है की जो 85 वर्ष से ऊपर जितने हमारे मतदाता है। उन्हे घर जाकर वोट दिलाने की सुविधा है |
पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने स्वीप कार्यक्रम में लोगों से सत प्रतिशत मतदान करने की अपील की उन्होंने सभी दिव्यांगजन और वृद्धिजन मतदाताओं से कहा की प्रशासन हर संभव प्रयास कर रही है कि सभी लोगो को निर्वाचन की प्रक्रिया में जोडे़ रखे और मतदान के लिए जागरूक रखे इसी कारण लगातार स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन मतदाताओं से जुड़ रहें हैं | प्रशासन सभी दिव्यांग, थर्डजेडर और जितने वृद्धजन है उन्हे जोडने का प्रयास कर रही है। कोई भी मतदाता किसी भी तरीके से मतदाता के रूप में पंजीकृत होने से और वोट देने अपना अधिकार ना छोड़े । जिले में वृद्धजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ताकि सभी में मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके और सभी को अपने मत का अधिकार पता चल सकते | इसके साथ ही कार्यक्रम में आये हुये जिले के स्वीप कार्यक्रम आइकॉन श्री दिलहरण प्रसाद तिवारी ने कार्यक्रम का उद्बोधन किया और अपने मताधिकार का महत्व बताया इस दौरान उन्होंने सभा को उत्साह से भरा और मतदान करने की अपील की, जिसे देखते हुये एक और वृद्धजन मतदाता चंद्रशेखर पांडे ने भी मताधिकार के संबंध में लोगों को जागरूक किया और लोगों से मत देने की अपील करते हुये अपनी बात रखी |
इसके पश्चात् कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर श्री शर्मा ने मतदान की शपथ दिलायी गयी कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240314 WA0032 शिक्षा सबका भूलभूत अधिकार, विभाग ईमानदारी से कार्य करें- चंद्रकांत वर्मा
Next Article IMG 20240314 WA0034 सेक्टर अधिकारी एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260707 WA0017
मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूक हुईं छात्राएं: एकेडमिक ब्राइट पब्लिक स्कूल रजघट्टा में यूनिसेफ व भारत स्काउट एंड गाइड की प्रभावी कार्यशाला सम्पन्न
CHHATTISGARH खरसिया July 7, 2026
IMG 20260707 WA0014
घरघोड़ा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, सांसद राधेश्याम राठिया की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
CHHATTISGARH घरघोड़ा July 7, 2026
Screenshot 2026 07 07 21 37 35 24 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
वेदांता पावर की पहल: ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण से महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान
CHHATTISGARH sakti सिंघीतराई July 7, 2026
IMG 20260705 WA0026
वन महोत्सव में 18,450 पौधे लगाने का संकल्प, भैंनापारा में शुरू हुआ बृहद वृक्षारोपण अभियान
CHHATTISGARH RAIGARH खरसिया July 5, 2026
IMG 20260705 WA0013
रायगढ़ जिले में कांग्रेस का संभावित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की तैयारी तेज, बिहारी पटेल बनाए गए प्रभारी सह प्रभारी होंगे योगेंद्र यादव
CHHATTISGARH RAIGARH July 5, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?