Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खेती बना सफलता की सीढ़ी: घनश्याम बागवानी फसल से कमा रहा लाखों रूपए
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » खेती बना सफलता की सीढ़ी: घनश्याम बागवानी फसल से कमा रहा लाखों रूपए

खेती बना सफलता की सीढ़ी: घनश्याम बागवानी फसल से कमा रहा लाखों रूपए

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 11, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20250311 WA0082

मुंगेली, 11 मार्च 2025// देश में जहां बेरोजगारी एक बड़ी समस्या बनी हुई है, वहीं छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के ग्राम दाऊकापा के रहने वाले घनश्याम ने अपनी मेहनत और दूरदृष्टि से बागवानी फसल को अपनी सफलता की कुंजी बना लिया है। एक समय सरकारी नौकरी के सपने देखने वाला घनश्याम आज बागवानी की खेती से सालाना 20 से 25 लाख रुपये कमा रहा है और कई अन्य किसानों को भी प्रेरित कर रहा है।

बेरोजगारी से खेती तक का सफर

घनश्याम ने बीएससी गणित की पढ़ाई पूरी करने के बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। छोटे-मोटे व्यवसाय करने का भी प्रयास किया, मगर उसमें भी कोई विशेष उपलब्धि हासिल नहीं हुई। हताश होने के बजाय उसने उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और बागवानी खेती की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने तार फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई पद्धति और मल्चिंग विधि जैसी आधुनिक तकनीकों के बारे में बताया, साथ ही सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। घनश्याम ने इन योजनाओं का लाभ उठाकर चार साल पहले बागवानी खेती की शुरुआत की।

पहली फसल से आत्मनिर्भरता की ओर

- Advertisement -
Ad image

घनश्याम ने पहले एक हेक्टेयर में बैंगन की खेती की, जिससे उसे अच्छी आमदनी हुई। फिर उसने अपनी कमाई को खेती में निवेश कर अन्य फसलें जैसे टमाटर, खरबूज, तरबूज और खीरा की खेती शुरू की। आज वह अपनी खुद की जमीन और लीज पर ली गई 15 एकड़ भूमि में आधुनिक तरीके से बागवानी कर रहा है। घनश्याम न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बना बल्कि उसने 10 स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार भी दिया है। इसके अलावा, वह गाँव के गरीब परिवार की बेटियों की शादी में मुफ्त सब्जियाँ देता है और किसी के निधन पर उनके परिवार को खाद्य सहायता प्रदान करता है।

तकनीक और नवाचार का उपयोग

घनश्याम खेती में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे उसकी लागत कम और उत्पादन ज्यादा हो रहा है। वह जैविक खादों को प्राथमिकता देता है, ताकि उपभोक्ताओं को स्वस्थ और पोषक उत्पाद मिल सकें। अपनी सफलता को अन्य किसानों तक पहुँचाने के लिए घनश्याम ने एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया, जहाँ वह बागवानी और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ी जानकारी साझा करता है। इससे अन्य किसान भी बागवानी की ओर आकर्षित हो रहे हैं और घनश्याम को यूट्यूब से अतिरिक्त आय भी हो रही है। घनश्याम का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति ठान ले, तो खेती से अच्छा कोई व्यवसाय नहीं। वह मानता है कि अगर सही तकनीक और मेहनत के साथ खेती की जाए, तो यह एक लाभदायक व्यवसाय बन सकता है।

सरकार की योजनाओं का मिला लाभ

उद्यान विभाग के सहायक संचालक भगवती साहू ने बताया कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएँ चला रही है, जिनमें तार फेंसिंग, मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई पद्धति जैसी सुविधाओं पर सब्सिडी दी जाती है। घनश्याम ने इन योजनाओं का लाभ लेकर अपनी तकदीर खुद लिखी है। घनश्याम की कहानी आज अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है। यह साबित करता है कि अगर सही सोच, सही तकनीक और मेहनत के साथ खेती की जाए, तो यह भी एक शानदार कैरियर विकल्प हो सकता है। खेती अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि एक आधुनिक व्यवसाय बन रही है, और घनश्याम जैसे युवा किसान इसका बेहतरीन उदाहरण हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20250311 WA0081 फील्ड में जाओ और पटवारी के कार्यों में प्रगति लाओ : अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे
Next Article IMG 20250315 WA0023 रायगढ़ को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने के लिए काम करेंगे- वित्त मंत्री श्री.ओ.पी.चौधरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti April 11, 2026
IMG 20260411 WA0010
एंट्री कराने के बाद लौटते वक्त तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली जान
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260411 WA0009
अज्ञात वाहन कि चपेट से एसईसीएल उप प्रबंधक खनन कि मौके पर हुई मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 11, 2026
IMG 20260410 WA0020
खौफ द डिजिटल वार” का घरघोड़ा के ए.के. सिनेमा में निःशुल्क प्रदर्शन
CHHATTISGARH RAIGARH घरघोड़ा April 10, 2026
IMG 20260410 WA0016
खरसिया थाना में ख़राब पड़ी है 112 गाड़ी, सुरक्षा व्यवस्था जनता भगवान भरोसे
CHHATTISGARH खरसिया April 10, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20260411 WA0013
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?