Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिले -मंत्री केदार कश्यप
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिले -मंत्री केदार कश्यप

केन्द्र एवं राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिले -मंत्री केदार कश्यप

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240717 WA0034

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई सहित विभिन्न विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रभारी मंत्री ने ली समीक्षा बैठक

बीजापुर 17 जुलाई 2024– एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता, संसदीय कार्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बस्तर के लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।
प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिम जाति, वन विभाग, खाद्य, जल संसाधन, राजस्व सहित सभी विभागों के कार्यो की विभागवार विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं जिले के विषम परिस्थिति के बावजूद विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्यो में बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया। मंत्री श्री कश्यप ने केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय, निर्माण, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, खाद-बीज की उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण सहित छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार की प्रगति की समीक्षा करते हुए अंदरूनी क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। शासन की योजनाओं से शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभान्वित करने आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं जिला प्रशासन के पहल पर बीजापुर आम महोत्सव 2024, इन्द्रावती महाआरती, अंदरूनी क्षेत्रों में सुगमतापूर्वक खाद्यान्न पहुंचाने की योजना सहित नियद नेल्लानार योजना के तहत कांवड़गांव, मुतवेंडी, हिरोली जैसे क्षेत्रों में विकास कार्यो की प्रशंसा की।
छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य किया जा रहा है, इसी तरह और भी बेहतर ढंग से योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
बीजापुर के शांति नगर वार्ड जो कि नक्सल पीड़ित परिवारों का बसाहट है वहां आजिविकामूलक गतिविधियां संचालित करने को कहा।
कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने सिंचाई का रकबा बढ़ाने चारों ब्लॉकों में लिफ्ट एरिगेशन की मांग करते हुए तकनीकी सर्वे कराने का आग्रह किया जिसकी सहमति मंत्री द्वारा दिया गया और कहा कि विकास के लिए सरकार सभी उपाय करने को तत्पर है।
कलेक्टर ने जिले के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव भी अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया। गीदम से भोपालपटनम 126 किलोमीटर भोपालपटनम से सिरोंचा तक 110 किलोमीटर कुल 236 किलोमीटर रेल कॉरिडोर से चेन्नई, नागपुर, दिल्ली मेन ट्रंक लाईन में बीजापुर की कनेक्टिविटी हो जाएगा। जिससे नगरनार का लौह अयस्क एचआरसी, स्ट्रीप एवं एनएमडीसी का खनिज परिवहन में भारी सुविधा होगी एवं लागत भी कम आएगा। रेल कॉरिडोर से सड़क मार्ग पर दबाव भी कम होगा। रेल्वे लाईन प्रस्तावित होने से क्षेत्र में विकास के अवसर बढ़ेंगे जिला उत्तरोत्तर प्रगति करेगा। प्राथमिक चरण में नेलसनार, भैरमगढ़, जांगला, जैवारम, नैमेड़, बीजापुर, मद्देड़, चेरपल्ली, भोपालपटनम स्टेशन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। वहीं पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के सहयोग से मनचेरियल और सिंरोचा तक विस्तार किया जा सकता है। उक्त प्रस्ताव पर प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने सकारात्मक विचार व्यक्त किया एवं सांसद श्री महेश कश्यप इसे एक प्रशंसनीय पहल बताते हुए केन्द्र सरकार से अनुमोदित करोन हेतु पूर्ण प्रयास करने की बात कही। उक्त योजना की लागत गीदम से भोपालपटनम तक 2500 करोड़ एवं भोपालपटनम से मनचेरियल तक 2000 करोड़ इस तरह कुल 4500 करोड़ की योजना का प्रस्ताव अवलोकन हेतु प्रस्तुत किया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, डीएफओ सामान्य श्री रामाकृष्ण, उप निदेशक इन्द्रावती टाईगर रिजर्व श्री संदीप बल्गा, एसडीएम बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240717 WA0032 छत्तीसगढ़ के हर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिलेः श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
Next Article IMG 20240717 WA0035 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ महत्वपूर्ण बैठक : राज्य में रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई गति

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG 20260503 WA0005
आईपीएल सट्टेबाजी का भंडाफोड़: ऐप के जरिए ऑनलाइन बेटिंग चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार के मोबाइल जब्त
CHHATTISGARH sakti May 3, 2026
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया May 2, 2026
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 1, 2026

Popular Post

IMG 20260503 WA0005 1
आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?