Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260516 WA0009
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 सटोरिये गिरफ्तार 
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260516 WA0005
जंगल मे मिली ग्रामीण की लाश .. हाथी के हमले से मौत
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़
IMG 20260516 WA0007
सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
10 Min Read
IMG 20241119 WA0019

जिले में कोचिया बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर करे त्वरित कार्रवाई-कलेक्टर

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 19 नवम्बर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के दौरान कोचिया, बिचौलियों द्वारा किसी भी प्रकार से अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें । उन्होंने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना, किसानों के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे तैयारियों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आगामी निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, रूट चार्ट, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की स्थापना, मतदान केंद्रों की सुव्यस्थित स्थापना, मतदान दलों तथा सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए वाहन आदि की जानकारी संकलित कर निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिला पंचायत परियोजना निदेशक को जिले में वृहद स्तर पर प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन कराने के लिए स्थल चिन्हांकन कर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास मेला आयोजन का विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के लिए शिविर लगाकर तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखंडवार जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्य की वीकली रिपोर्ट की जानकारी लेते हुवे जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उनके द्वारा पीएम श्री स्कूलों में चल रहे मरम्मत व निर्माण कार्य सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए है।
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे प्रगतिरत निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 22 नवम्बर 2024, शुक्रवार को विकासखंड सक्ती के हाई स्कूल बरपालीकला में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुवे तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा आमजन को अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।
बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्री रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह,तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

- Advertisement -
Ad image

समय सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थेl

*जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 13 दिसंबर 2024 को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में होगा आयोजित*

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में आयोजित किया जाएगा l इसी कड़ी में 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20241118 WA0041 समितियो में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन गंभीरता से कर रहा कार्य
Next Article IMG 20241119 WA0020 कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260516 WA0009
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ : सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 सटोरिये गिरफ्तार 
CHHATTISGARH sakti May 16, 2026
IMG 20260516 WA0005
जंगल मे मिली ग्रामीण की लाश .. हाथी के हमले से मौत
CHHATTISGARH RAIGARH धरमजयगढ़ May 16, 2026
IMG 20260516 WA0007
सिंघनपुर गुफा सर्वे टीम पर मधुमक्खियों का हमला, 5 सदस्य अस्पताल में भर्ती, वन विभाग के 3 कर्मचारी भी घायल
CHHATTISGARH RAIGARH May 16, 2026
IMG 20260515 WA0006
प्रधानमंत्री की अपील ने जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया – कांग्रेस
Uncategorized May 15, 2026
IMG 20260515 WA0003
निष्पक्ष कलम को राष्ट्रीय सम्मान: सुधीर चौहान को ‘नेशनल एडिटर गौरव अवॉर्ड’, पत्रकारिता की साख को मिला नया संबल
CHHATTISGARH सारंगढ़ बिलाईगढ़ May 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?