Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने मालखरौदा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, सेजेस विद्यालय, परियोजना अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260423 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने मालखरौदा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, सेजेस विद्यालय, परियोजना अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने मालखरौदा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, सेजेस विद्यालय, परियोजना अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय सहित विभिन्न कार्यों का किया औचक निरीक्षण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240926 WA0012 1

सक्ती 26 सितंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज मालखरौदा विकासखंड के आंगनबाड़ी केंद्र, सेजेस विद्यालय, परियोजना अधिकारी कार्यालय,जनपद कार्यालय सहित तहसील कार्यालय मालखरौदा में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र बीरभाठा पहुंचकर वहां उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से उनके पोषण स्तर का हाल भी जाना।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 बीरभाठा पहुंचकर वहां उपस्थित बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषण आहार, गर्म भोजन आदि के वितरण की जानकारी ली गई। कलेक्टर द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों से आंगनबाड़ी केंद्र में क्या-क्या गतिविधियाँ कराई जा रही है, खाने में क्या-क्या आहार दिये जा रहे है आदि की जानकारी बच्चों से स्नेहपूर्वक पूछा गया। कलेक्टर ने वहां उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और परियोजना अधिकारी को पोषण माह 2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से आयोजन कराए जाने के निर्देश दिये। इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत परियोजना अधिकारी कार्यालय मालखरौदा का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति, बैठक व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय मालखरौदा पहुंचकर कक्षा में बारी-बारी से चल रहे पढ़ाई और परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने कक्षा दसवीं में विद्यार्थियों से विज्ञान और गणित के प्रश्न पूछ कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली, जिस पर बच्चों द्वारा उत्तर दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा उपस्थित शिक्षकों से साप्ताहिक टेस्ट के परिणाम और अध्यापन व्यवस्था का मूल्यांकन भी किया गया। कलेक्टर ने विद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा जनपद कार्यालय मालखरौदा पहुंचकर पंचायत शाखा, पेंशन शाखा, आवास शाखा , मनरेगा शाखा, बीपीआरसी सहित सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने जनपद कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने, गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों का निष्पादन करने कहा जिससे क्षेत्र के लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। इसी क्रम में कलेक्टर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति तथा उपलब्ध कराए जा रहे स्वास्थ्य सुविधा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित पाये गए कर्मचारियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने तथा स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करते हुए तहसील कार्यालय परिसर पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया गया तथा प्रगतिरत कार्य को तेजी से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री बीपी भारद्वाज, जनपद पंचायत मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सी के आदिले, परियोजना अधिकारी मालखरौदा श्री मलय धुरंधर, तहसीलदार मालखरौदा श्री संजय मिंज सहित सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20240926 WA0011 ग्रामीण को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक,ग्राम मसानिया खुर्द मे मानया स्वच्छता पखवाडा दिवस
Next Article IMG 20240926 WA0013 कलेक्टर के निर्देशन में तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार न्यायालय सक्ती का किया गया औचक निरीक्षण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260423 WA0012
ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई—खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
CHHATTISGARH खरसिया April 23, 2026
IMG 20260423 WA0006
तमनार ब्लाक के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. फणीन्द्रनाथ पटनायक का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0011
ट्रेक्टर बाईक में आमने सामने भिड़ंत , एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0009
जंगल में हाथी शावक की संदिग्ध मौत
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026
IMG 20260423 WA0008
छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न
CHHATTISGARH RAIGARH April 23, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?